एक ही परिवार के चार बच्चे लापता सनहा दर्ज

एक ही परिवार के चार बच्चे लापता सनहा दर्ज

Play all audios:

Loading...

BY: INEXTLIVE | Updated Date: Sat, 30 May 2015 07:00:12 (IST) छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र : धतकीडीह स्थित बी ब्लॉक से गुरुवार की शाम चार स्कूली छात्र एक साथ लापता हो गए। लापता चारो बच्चे रिश्ते


में भाई हैं। आकाश(15), शाहिल(13), इरशाद(12) और शऊद(10) रात आठ बजे के बाद खेलते-खेलते अचानक गायब हो गए। शाम पांच बजे से सभी घर के बाहर मैदान में खेल रहे थे। घर में बच्चे जब धमा चौकड़ी कर रहे


थे तो नाना मो आफताब ने बच्चों को बाहर जा कर खेलने को कहा था। इसके बाद बच्चे बाहर खेलने चले गए और वापस घर नहीं आए। काफी खोजबीन के बाद भी बच्चों का नहीं पता चला तो परिजनों ने थाने में लापता


होने की सनहा दर्ज करा दी है। दो बेलडीह और दो हिल व्यू स्कूल के हैं छात्र आकाश व शाहिल बेलडीह चर्च स्कूल का छात्र है। जबकि इरशाद व शउद हिल व्यू स्कूल में पढ़ता है। आकाश और शाहील सगा भाई है।


जबकि इरशाद और शऊद आपस में सगा भाई हैं और शाहील और आकाश के मौसेरे भाई हैं। गर्मी छुट्टी में आए थे नानी घर चारों बच्चे अपने नानी के घर गर्मी छुट्टी मनाने आए थे। आकाश और शाहिल मानगो आजादनगर


बस्ती निवासी असगर खान के बच्चे हैं। जबकि इरशाद और शउद के पिता का नाम सराजुद्दीन है। असगर खान और सराजुद्दीन आपस में साढ़ू हैं। फिलहाल दोनों सऊदी अरब में हैं। नहीं है किसी से दुश्मनी बच्चों के


नाना मो आफताब ने बताया कि उनकी किसी से भी दुश्मनी नहीं है। कोई भला मेरे बच्चों का क्यों अपहरण करेगा। क्या है मेरे पास जो मैं किसी को दूंगा। अभी तक किसी का फोन भी नहीं है। घर में पहली बार


बच्चे बिना बताए गए हैं। रात आठ बजे से नहीं मिल रहे हैं बच्चे लापता बच्चों के नाना मो आफताब ने बताया कि घर के बाहर मैदान में सभी बच्चे खेल रहे थे। लेकिन रात के आठ बजे सभी की खोजबीन की गई तो


मैदान में नहीं मिले। इसकी बाद सभी रिश्तेदारों के यहां पूछताछ कराया लेकिन बच्चों की कोई सूचना नहीं मिली। इसके बाद बस्तीवालों के साथ सभी लोग बिष्टुपुर थाना पहुंचे और सनहा दर्ज कराया। फिलहाल


पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। पुलिस खोजबीन में जुटी बिष्टुपुर पुलिस बच्चों की खोजबीन में लगी है। लेकिन 24 घंटे बीत जाने के बाद भी बच्चों का कोई अता-पता नहीं है। शुक्रवार की शाम थाना


इंचार्ज धतकीडीह जाकर आवश्यक जानकारी इकट्ठा की। वर्जन चार बच्चों के लापता होने की मामला दर्ज हुआ है। पुलिस इसे गंभीरता से ले रही है। थाना प्रभारी को जांच के लिए निर्देश भी दिया गया है। जसिंता


केरकेट्टा, डीएसपी, सीसीआर