जायसवाल महिला मंच ने मनाया सावन महोत्सव

जायसवाल महिला मंच ने मनाया सावन महोत्सव

Play all audios:

Loading...

BY: INEXTLIVE | Updated Date: Sun, 05 Aug 2018 06:00:22 (IST) JAMSHEDPUR: जायसवाल महिला मंच के तत्वावधान में शनिवार को बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया।


मंच की सदस्यों ने सेवा प्रार्थना से कार्यक्रम प्रारंभ किया। मुख्य अतिथि हटिया क्षेत्र के विधायक नवीन जायसवाल, भारतीय कलचुरी सर्वर्गीय समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालचन्द गुप्ता एवं संस्था की


अध्यक्ष ज्योति भगत, शंभु जायसवाल, दीपक जायसवाल एवं नंदजी प्रसाद ने दीप प्र”वलित संयुक्त रूप से किया। सावन महोत्सव में पहली प्रस्तुति में कुमारी आद्या ने सावन में शोर मचाए गीत पर नृत्य पेश


किया। दूसरे चरण में सावन क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजन में शामिल महिलाएं कलाई में खनखन की आवाज करती हरी-हरी दर्जनों चूडि़यां, हाथों में सजी मेहंदी, माथे पर रंग-बिरंगी कुमकुम


लगाई थीं। तीसरी प्रस्तुति में कुमारी हर्षिता गुप्ता ने रंगीला नव डोलना गीत पर नृत्य पेश किया। अंतिम प्रस्तुति में बेटी बचाओ एवं बेटी पढ़ाओ विषय पर परिणीता के निर्देशन में लघु नाटिका लड़कियां


सामान नहीं, सम्मान हैं, की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। नाटक में शिल्पा, यामिनी, अंजलि, स्नेह एवं सीमा ने किरदार निभाया। धन्यवाद ज्ञापन संस्था की महासचिव आभा जयसवाल ने किया। मंच संचालन चंदन


जायसवाल ने किया। आयोजन में शिवांगी सिन्हा, आभा जायसवाल, अलका जायसवाल, पूनम जायसवाल के साथ सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।