Play all audios:
BY: INEXTLIVE | Updated Date: Tue, 10 Jun 2014 07:02:02 (IST) झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए जमीन तैयार कर रही पार्टी >[email protected] RANCHI : लोकसभा चुनाव में जबर्दस्त हार के बाद
कांगे्रस अब झारखंड विधानसभा चुनाव को देखते हुए अपनी जमीन मजबूत करने में जुट गई है। एक तरफ जहां प्रदेश नेतृत्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एक्टिव करने में जुटे हैं, वहीं उन्होंने झारखंड सरकार
में कांग्रेस कोटे से शामिल मंत्रियों को जनता से सीधे संवाद कायम करने के लिए जनता दरबार लगाने का आदेश दिया है। क्ब् जून को लगेगा दरबार झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी की कार्यकारिणी समिति की चार
मई और ख्म् मई को हुई बैठक में लिए गए डिसीजन के अनुसार झारखंड सरकार में कांग्रेस कोटे से शामिल मंत्री कांग्रेस भवन में जनता दरबार लगाकर आम जनता की समस्याओं से रूबरू होंगे। प्रदेश कांग्रेस
कमिटी के सचिव मीडिया सदस्य लोक किशोर नाथ शाहदेव ने बताया कि इस निर्णय के अनुसार झारखंड सरकार में पशुपालन, मत्स्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री मन्नान मल्लिक क्ब् जून को क्ख् बजे से लेकर ख्.फ्0 बजे
तक कांग्रेस भवन में जनता दरबार लगाएंगे। शाहदेव ने बताया कि जनता दरबार के माध्यम से मंत्री सीधे तौर पर आम जनता से जुड़ सकेंगे।