Play all audios:
नई दिल्ली (पीटीआई)। दिल्ली और नेशनल कैपिटल रीजन (एनसीआर) में शुक्रवार को सुबह के समय हल्की बारिश हुई। यहां का न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, दो
स्थानों पर तापमान सामान्य से उपर बना हुआ था। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आसमान में बादल छाए रहेंगे। जगह-जगह हल्की बारिश होगी। इलाके में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं
चलने की आशंका है। बृहस्पतिवार को दिल्ली साल का सबसे गर्म दिन आंधी-तूफान के साथ इलाके में ओले भी पड़ सकते हैं। मौसम विभाग ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि सुबह 8:30 बजे आर्द्रता 70 प्रतिशत दर्ज
की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के करीब जाने की उम्मीद है। बृहस्पतिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस साल का सबसे गर्म
दिन था।