Play all audios:
निक जोनास संग अपने रिश्ते को लेकर प्रियंका की झिझक हुई कम मुंबई। यूं तो प्रियंका चोपड़ा और अमरीकी सिंगर और राइटर निक जोनास के रिलेशनशिप के चर्चे तो काफी दिनों से चल रहे हैं, पर अब तक दोनों
में से किसी ने भी इस पर कोई खुलासा नहीं किया है। पर जैसे ही प्रियंका निक जोनास को लेकर अपने घर मुंबई पहुंची और उन्हें अपनी मां से मिलवाया। उसके बाद इस रिश्ते को लेकर शायद उनकी झिझक थोड़ी कम
हो गई है। मुंबई में यह कपल मीडिया के सामने हाथों में हाथ डाले नजर आया। इसके अलावा प्रियंका निक को अपनी मां के साथ बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में डिनर पर भी ले गईं। प्रियंका ने निक के साथ
पूरा दिन घर पर बिताया मुंबई पहुंचने के बाद प्रियंका ने निक और अपनी फैमिली के साथ पूरा दिन बिताया और फिर यह कपल रात को डिनर पर भी गया। डिनर से लौटने के बाद घर पर देर रात प्रियंका और निक साथ
ही थे, इसका खुलासा इंस्टाग्राम पर वायरल हुए एक वीडियो में हो रहा है। घर की बालकनी में बारिश का मजा लेते दिखाई दिए प्रियंका और निक! इंस्टाग्राम पर प्रियंका और निक का एक वीडियो जमकर वायरल हो
रहा है, जिसमें प्रियंका ने वही कपड़े पहन रखे हैं, जो उन्होंने रात को निक के साथ डिनर के वक्त पहने हुए थे। priyankanickj नाम के इस इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किए गए इस वीडियो में प्रियंका घर की
बालकनी में खड़े होकर बारिश की बूंदों का मजा ले रही हैं। बैकग्राउंड में बज रहे एक गाने के बीच प्रियंका बारिश की फुहार का मजा ले रही हैं और वो खिलखिलाती हुई मोबाइल कैमरे की ओर आती हैं और
वीडियो खत्म हो जाता है। कथित रूप से यह वीडियो निक जोनास ने ही अपने फोन पर रिकॉर्ड किया है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट होने के सिर्फ 7 घंटे के भीतर इस वीडियो को करीब 14 हजार बार देखा जा चुका है। आप
न देखें, भला ऐसा हो सकता है? > जब निक जोनास संग मुंबई में डिनर डेट पर निकलीं प्रियंका चोपड़ा, थम गया सब कुछ! क्या अमरीकी एक्टर निक जोनास को डेट कर रही हैं प्रियंका चोपड़ा? तस्वीरें तो
यही बता रही हैं 'बॉयफ्रेंड' निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा से इस तरह किया प्यार का इजहार, देखें तस्वीरें