नगर कीर्तन प्रकाश पर्व पर आज न निकले इन रास्तों से

नगर कीर्तन प्रकाश पर्व पर आज न निकले इन रास्तों से

Play all audios:

Loading...

BY: INEXTLIVE | Updated Date: Sun, 06 Jan 2019 06:00:37 (IST) नगर कीर्तन को लेकर एसपी ट्रैफिक ने किया डायवर्जन आगरा। आज गुरुगोविंद सिंह साहिब नगर कीर्तन व प्रकाश पर्व है। इसमें गुरुद्वारा


माईथान से बालूगंज तक जुलूस निकाला जाएगा। यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए जाने हेतु मार्ग डायवर्ट किया गया है। बसंत टॉकीज चौराहा, मंडी शहीद खां, मंदिर तिराहा, गुड़ की मंडी तिराहा, सेंट पीटर्स


तिराहा, एमडी जैन कॉलेज तिराहा से सुबह 9:30 बजे से कोई भी कॉमर्शियल वाहन माईथान घटिया आजम खां की तरफ नहीं जा सकेगा। फुब्बारा चौराहा, पीपल गेट, हॉस्पिटल रोड तिराहा, रावतपाड़ा से 12:30 से 4 बजे


तक कोई भी वाहन फुब्बारा चौरहा की तरफ नहीं जाएगा। सदर भट्टी चौराहा, हींग की मंडी व कलक्ट्रेट ओवर ब्रिज से सदर भट्टी की तरफ 4 बजे से 6 बजे तक कोई भी वाहन नहीं जा सकेगा। कलक्ट्रेट तिराहा से


एसबीआई बैंक तिराहा, साई का तकिया, प्रतापपुरा चौराहा, क्लब चौराहा से 4 बजे से 8 बजे तक कोई वाहन स्टेट बैंक तिराहा की तरफ नहीं जा सकेगा। वाहन स्टेट बैंक तिराहा से कलक्ट्रेट की ओर आने वाले


रास्ते से ही अपने गंतव्य को जाएंगे। स्टेट बैंक तिराहा से छीपी टोला चौराहा, बालूगंज चौराहा की तरफ कोई भी वाहन 4 बजे से 10 बजे तक नहीं जा सकेगा। करियप्पा चौराहा, छीपी टोला ढलान आर्मी कैंट के


पास व सुभाष मूर्ति तिराहा, उत्तराखंड आवास तिराहा से 4 बजे से 11 बजे तक कोई वाहन बालूगंज चौराहे की तरफ नहीं जा सकेंगे।