स्वदेशी ही समृद्ध भारत का आधार: डा. वीके सिंह

स्वदेशी ही समृद्ध भारत का आधार: डा. वीके सिंह

Play all audios:

Loading...

BY: INEXTLIVE | Updated Date: Sat, 23 Nov 2019 05:45:08 (IST) -ारत के उद्योग, बौद्धिक संपदा, संस्कृति को संरक्षित कर रोजगार परक अर्थव्यवस्था स्थापित करने के लिए हुई थी PRAYAGRAJ: स्वदेशी


जागरण मंच के स्थापना दिवस पर शुक्रवार को निराला सभागार इलाहाबाद विवि में स्वदेशी की संकल्पना व दत्तोपंत ठेंगडी विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मौके पर प्रांत सह संयोजक डॉ। वीके सिंह ने


स्वदेशी स्थापना से लेकर अब तक के यात्रा प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत के अर्थव्यवस्था में स्वदेशी जागरण मंच का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने दत्तोपंत ठेंगड़ी पर कहा कि उन्होंने जिस उददेश्य से


इसकी स्थापना की थी उनके जयंती वर्ष पर मंच लोगों के बीच जाकर इसकी जानकारी देगा। साथ ही जनता के विचार को अपनाकर समृद्ध राष्ट्र की संकल्पना को पूर्ण रूप देने का प्रयास करेगा। सभी ने रखे विचार


प्रयागराज संयोजक पंकज कुमार ने कहा कि स्वदेशी जागरण मंच की स्थापना भारत के उद्योग, बौद्धिक संपदा, संस्कृति को संरक्षित कर रोजगार परक अर्थव्यवस्था स्थापित करने के लिए हुई थी। विभाग महिला


प्रमुख आदर्श त्रिपाठी, विभाग संघर्षवाहिनी प्रमुख गंगेश नारायण, जयप्रकाश गुप्ता आदि ने भी अपने विचार रखे। धन्यवाद ज्ञापन विवि मंडल के सहसंयोजक डा। भावेश ने किया। संचालन विवि मंडल के संयोजक


डॉ। अखिलेश त्रिपाठी ने किया।