Play all audios:
BY: INEXTLIVE | Updated Date: Sat, 15 Oct 2016 07:41:37 (IST) वेबसाइट पर अपडेट नहीं कोई जानकारी - 50 हजार के इनामियों की लिस्ट है जारी द्दह्रक्त्रन्य॥क्कक्त्र: आगरा मेडिकल कॉलेज से फरार चंदन
सिंह यूपी पुलिस का वांटेड नहीं है। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि उत्तर प्रदेश पुलिस की अधिकारिक वेबसाइट गवाही दे रही। पुलिस की वेबसाइट पर चंदन सिंह की कोई जानकारी नहीं है। हालांकि 50 हजार के
इनामी बदमाश की तलाश में यूपी एसटीएफ के साथ-साथ कई जिलों की पुलिस लगी है। 49 मुकदमें, दोबारा हुआ फरार चिलुआताल एरिया के कुशहरा गांव के चंदन सिंह पर हत्या, रंगदारी, लूट, हत्या के प्रयास सहित
करीब 48 मुकदमे दर्ज हैं। 2006 में भूमि विवाद को लेकर गांव में हुई हत्या में पहली बार चंदन सिंह जेल गया। लोकल राजनीति में सक्रियता बढ़ाकर चंदन ने अपना प्रभाव बढ़ा लिया। लेकिन उसकी आपराधिक
गतिविधियां जारी रही। बदायूं पुलिस की कस्टडी से हुआ फरार जेल में बंद चंदन सिंह ने पुलिस को परेशान करके रख दिया। जेल से रंगदारी मांगने, रुपए न मिलने पर अपने गुर्गो से हमले कराकर चंदन ने पुलिस
की पेशानी बल ला दिया। उसे काबू करने के लिए गवर्नमेंट ने बाराबंकी से बदायूं जेल शिफ्ट कर दिया। लीवर इंफेक्शन के कारण उसे आगरा के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। 31 मई की शाम चार बजे बदायूं
चकमा देकर चंदन सिंह पुलिस हिरासत से फरार हो गया। तभी से बदायूं पुलिस उसकी तलाश में लगी है। चंदन के फरार होने पर गोरखपुर पुलिस और यूपी एसटीएफ को अलर्ट किया गया। प्रदेश भर में उसकी तलाश चल रही
है। 50 हजारी बदमाशों में नहीं हुआ शामिल प्रदेश पुलिस की अधिकारिक वेबसाइट पर मोस्ट वांटेड बदमाशों के बारे में जानकारी दी गई। साइट को ओपेन करके अपराधियों के बारे में जानकारी ली जा सकती है। 26
दिन पहले भागे चंदन को वेबसाइट पर अपडेट नहीं किया। उसके बारे में कोई जानकारी नहीं जारी गई।