Play all audios:
BY: INEXTLIVE | Updated Date: Mon, 12 Jan 2015 07:00:51 (IST) - ग्वालटोली पुलिस ने पकड़ा, 6 बाइकें भी बरामद >[email protected] KANPUR: वाहन चोरी में ग्वालटोली पुलिस ने संडे को ब् वाहन
चोरों को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर म् चोरी की बाइकें भी बरामद की गई साथ ही एक बाइक की चेसिस मिली। पकड़े गए वाहनचोरों का सरगना केस्को कर्मी बताया जा रहा है। बाइकें चुरा कर बाबूपुरवा
में रहने वाले मैकेनिक के पास ले जाता था उसके बाद चेसिस में दूसरा इंजन फिट करके इन बाइकों को सेकेंड हैंड कह कर बेच दिया जाता था। एसपी वेस्ट हरीशचंद ने बताया कि ग्वालटोली पुलिस ने केस्को कर्मी
बेकनगंज निवासी मो। सिराजुद्दीन को पकड़ा। उससे कड़ाई से पूछताछ हुई तो उसने सब कबूल दिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने बेगमपुरवा निवासी मैकेनिक मों। इश्हाक उर्फ बमबाज, कबाड़ी मो.अकील और मो।
हफीज को पकड़ा। उनके पास से ख् स्पेलंडर बाइकें,एक प्लेटिना और एक खुली हुई स्पेलंडर व एक पैशन गाड़ी बरामद हुई। चारों के खिलाफ वाहन चोरी के दो मामले दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।