Play all audios:
मुंबई। किसी भी एक्टर के लिए उसकी पहली फिल्म बेहद खास होती है, और वो एक्टर अगर कोई स्टार किड है तो फिर कहने ही क्या। उसके साथ स्टार पॉवर भी जुड़ जाती है। कुछ ऐसा ही मंजर दिखाई दिया
'मिर्जिया' के म्यूजिक लांच में, जहां बेटे हर्षवर्धन के लिए कपूर फैमिली ने अपनी स्टार पॉवर दिखाई। राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म 'मिर्जिया' से अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन
कपूर लांच हो रहे हैं। मंगलवार को मुंबई में हुए इवेंट में हर्षवर्धन अपनी लीडिंग लेडी सैयामी खेर के साथ पहली दफा मीडिया से मुखातिब हुए। हर्षवर्धन को सपोर्ट करने के लिए पापा अनिल कपूर, मॉम
सुनीता कपूर, सिस्टर्स सोनम और रिया कपूर, अंकल बोनी कपूर और संजय कपूर, आंटी श्री देवी और महीप कपूर, कजिन मोहित मारवाह मौजूद रहे। दुल्हन के लिबास में उतरीं मिर्जा की ये साहिबा, देखें तस्वीरें
मगर इन सभी में सबसे स्पेशल एपीयरेंस रहा हर्षवर्धन की दादी निर्मला कपूर का, जो व्हील चेयर पर बैठकर अपने पोते को आशीर्वाद देने पहुंचीं।माल्दीव से लौटे अक्षय कुमार, क्यों लगाना चाहते हैं गंगा
में डुबकी सैयामी भी इस फिल्म से डेब्यू कर रही हैं। वहीं, सैयामी को सपोर्ट करने के लिए तन्वी आजमी, शबाना आजमी और जावेद अख्तर म्यूजिक लांच इवेंट में शामिल हुए। सैयामी जानी-मानी अदाकारा ऊषा
किरण की पोती और तन्वी आजमी की भतीजी हैं। 'मिर्जिया' 7 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।