भारत आई 85 लाख रुपये की यह bmw hp4 मोटरसाइकिल, पर सड़क पर नहीं चला पाएंगे आप

भारत आई 85 लाख रुपये की यह bmw hp4 मोटरसाइकिल, पर सड़क पर नहीं चला पाएंगे आप

Play all audios:

Loading...

BMW ने भारत में अपनी बाइक HP4 RACE को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस बाइक की सबसे खास बात है कि इस बाइक को सड़क पर नहीं चलाया जा सकता है। इस बाइक को रोड पर चलाने का लाइसेंस नहीं है। मतलब इसे


सड़क पर चलाना अवैध है। इसे सड़क पर चलाने पर जुर्माना हो सकता है। इसके टायर भी रेसिंग ट्रैक पर चलाने के हिसाब से ही दिए गए हैं। BMW HP4 RACE में कार्बन फाइबर का इस्तेमाल किया गया है। इस बाइक


में बेहतरीन ब्रेक्स, सस्पेंशन और इलेक्ट्रॉनिक्स पार्टस को शामिल किया है। बता दें कि यह बाइक नॉर्मल रोड पर राइड करने के लिए वैध नहीं है। यह दुनिया में पहली ऐसी बाइक है जिसका फ्रेम कार्बन


फाइबर का बना हुआ है। फ्रेम का वजन केवल 7.8 किलो है। इंजन: इस रेसिंग बाइक में 999cc का इंजन दिया गया है। यह इंजन 13,900 RPM पर 215Hp की पावर जेनरेट करता है। यह इंजन 10,000 आरपीएम पर 120


न्यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट करता है। बाइक के इंजन को 6 स्पीड ट्रांसमिशन से लैस किया गया है। इसकी टॉप स्पीड 330 किलोमीटर प्रति घंटा है। टायर्स: यह बाइक इतनी हल्की है कि इसे सुपरबाइक वर्ल्ड


चैंपियनशिप में भी यूज किया जाता है। इस बाइक में PIRELLI DIABLO SUPERBIKE SLICK SC2 टायर दिए गए हैं। वहीं इसके पहिए कार्बन फाइबर से बने और इससे बाइक का वजन कम रखने में मदद मिली है। हल्के एलॉय


व्हील्स की तुलना में इनका वजन 30 फीसदी कम है। इसके स्टैंडर्ड मॉडल का वजन 208 किलो है, लेकिन रेसिंग एडिशन का वजन घटकर 171 किलो हो गया है। कीमत: कीमत की बात करें तो कंपनी ने भारत में इस बाइक


की एक्स शोरूम कीमत 85 लाख रुपए रखी गई है। BMW HP4 RACE केवल एक ही रंग में उपलब्ध होगी और दुनियाभर में इसकी केवल 750 यूनिट्स ही बेची जाएंगी। बाइक में डिस्प्ले भी दी गई है। इस डिस्प्ले पर


फ्यूल से लेकर सर्विस तक का पूरा डेटा आता रहता है।