आप दे पाएंगे रेलवे ग्रुप डी का एग्जाम या नहीं, यहां करें चेक

आप दे पाएंगे रेलवे ग्रुप डी का एग्जाम या नहीं, यहां करें चेक

Play all audios:

Loading...

RAILWAY RECRUITMENT CELL (RRC) आरआरसी ग्रुप डी की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। जिन कैंडिडेट्स ने रेलवे रिक्रूटमेंट सेल के तहत निकली गईं ग्रुप डी की पोस्ट पर आवेदन किया था। अब RRC ने उनके लिए


एप्लीकेशन स्टेटस चेक करने का लिंक एक्टिवेट कर दिया है। यह लिंक 31 जुलाई को दिन में 11:50 बजे तक एक्टिव रहेगा। अब कैंडिडेट्स अपनी एप्लीकेशन का स्टेटस चेक कर सकते हैं। यहां कैंडिडेट्स को पता


चल जाएगा कि उनका फॉर्म स्वीकार कर लिया गया है या फिर रिजेक्ट कर दिया गया है। अगर फॉर्म को रिजेक्ट किया गया होगा तो उसमें कारण भी बताया गया होगा कि फॉर्म को क्यों रिजेक्ट किया गया है। RRC के


तहत ग्रुप डी के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स अपनी एप्लीकेशन का स्टेटस अपने क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर पाएंगे। जिन कैंडिडेट्स के एप्लीकेशन को रिजेक्ट किया गया है आरआरसी


उन्हें इसकी जानकारी कैंडिडेट्स के रजिस्टर्ड इमेल और मोबाइल पर मैसेज करके देगा।