Play all audios:
BHOJPURI GANA: भोजपुरी सिंगर खुशबू जैन (Khushboo Jain) इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम हैं। खुशबू की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनका कोई भी गाना कुछ ही देर में सोशल
मीडिया पर वायरल हो जाता है। खुशबू ने भोजपुरी में तमाम गानों में परफॉर्म करने के साथ ही अपनी आवाज भी दी है। इन दिनों खुशबू का एक भोजपुरी गाना (Bhojpuri song) यूट्यूब पर खूब वायरल हो रहा है।
इस सॉन्ग का नाम है भीगी रात के बहाने आजा (Bheegi Raat Ke Bahane Aaja) जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने को यूट्यूब पर ही 79 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस गाने को
खुशबू जैन ने गाया है। वहीं संगीत अनिल यादव और अनिल अंजाना ने दिया है। गाने के बोल सुबीर सिन्हा द्वारा लिखे गए हैं। अर्जुन फिल्म का ये गाना यूट्यूब पर धूम मचाए हुए है। इस गाने में मयूर कुमार
और श्रेया मिश्रा ने परफॉर्म किया है वहीं इस गाने को डायरेक्ट आमिर सिद्दकी और सुबीर सिन्हा ने किया है। अर्जुन फिल्म के दोनों कलाकार इस सॉन्ग में बरसात में भीगते और रेन डांस करते हुए नजर आ रहे
हैं। इस सॉन्ग को देखकर अक्षय कुमार और रवीना टंडन की फिल्म मोहरा का सॉन्ग टिप टिप बरसा पानी जहन में दौड़ जाता है। [embedded content]बता दें कि भोजपुरी सिंगर खुशबू जैन इंटरनेट सेंसेशन के तौर
पर जानी जाती हैं। खुशबू जैन ना सिर्फ एक बेहतरीन सिंगर हैं बल्कि होनहार डांसर भी हैं। इसके आलावा खुशबू जैन मसाला सॉन्ग के लिए भी जानी जाती हैं। वह ऐसे दसियों मसाला सॉन्ग गा चुकी हैं जो काफी
सुने और देखे गए थे। फिलहाल खुशबू जैन का ये गाना सोशल प्लेटफॉर्म पर खूब वायरल हो रहा है।