Play all audios:
सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ में चल रहा है हाई-वोल्टेज ड्रामा। प्रज्ञा और अभी घोड़े पर सवार हो कर वहां से निकल चुके हैं। वहीं दूसरी तरफ आलिया गुस्से में है कि सबकी नाक के नीचे से प्रज्ञा कैसे भाग
निकली। अब आलिया निखिल को खूब खरी खोटी सुनाती है। इतने में कॉन्ट्रैक्ट किलर वहां आ पहुंचता है। वह पूछता है कि कहां है टारगेट किसको शूट करना है। तभी आलिया गुस्से में चिल्लाती है और कहती है कि
वह दोनों भाग गए हैं। निखिल बात को संभालता है। वह कहता है कि हमें उनका पीछा करना चाहिए। वह बताता है कि वो दोनों घोड़े पर भागे हैं। तभी किलर बताता है कि घोड़े पर दो लोग तो उसके सामने से निकले
हैं। वह निखिल पर चिल्लाता है कि उसने पहले क्यों नहीं बताया। वह कहता है कि उसके करियर में ऐसा पहली बार हुआ है जब टारगेट उसके हाथ से निकल गया हो। इधर, दादी और पूरब के साथ बाकी लेडीज जंगल के
बीचों-बीच पहुंच चुके हैं। उन्हें जंगल में आग की लपटें दिखाई देती हैं। प्रज्ञा गैंग मिलकर अंदाजा लगाते हैं कि प्रज्ञा और अभी ने तो कहीं ये आग नहीं लगाई। इस तरफ किलर और डमरू के गुंडे मिलकर
प्लान बना रहा हैं कि प्रज्ञा को मौत के घाट उतारने के लिए कैसे पकड़ें। वहीं आलिया बोलती है कि उसके भाई को कुछ नहीं होना चाहिए। वह सिर्फ प्रज्ञा को मारने की बात कहती है। इस तरफ तनू बेहोश होने
का नाटक करती है। तभी तनू दादी को धक्का मार कर भाग जाती है। इस तरफ प्रज्ञा और अभी दोनों जंगल में भटक रहे हैं। दोनों लड़ते लड़ते रास्ता काटते हैं। तभी उन्हें रास्ते में एक गाड़ी मिलती है।
बारिश का मौसम है और कभी भी बारिश हो सकती है। तभी अभी और प्रज्ञा डिसाइड करते हैं कि वह गाड़ी में ही ठहर जाते हैं। यहां तनू का शैतानी दिमाग काम करता है। वह आजाद होते के साथ ही निखिल को फोन
घुमाती है। वह निखिल को कहती है कि अगर कभी भी उसने तनू से प्यार किया है तो वो उसकी बात माने। वह कहती है कि निखिल प्रज्ञा और अभी दोनों को खत्म कर दे। आगे क्या होगा.. क्या निखिल और प्रज्ञा
दोनों को मौत के घाट उतार दिया जाएगा। काय निखिल दोनों को मार डालने में कामयाब हो जाएगा। जानने के लिए पढ़ते रहें सीरियल कुमकुम भाग्य के अपडेट्स।