Stree new song: भूतों की दुनिया में कृति-राजकुमार-बादशाह, दे रहे इंविटेशन-‘आओ कभी हवेली पे’

Stree new song: भूतों की दुनिया में कृति-राजकुमार-बादशाह, दे रहे इंविटेशन-‘आओ कभी हवेली पे’

Play all audios:

Loading...

STREE NEW SONG:  राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म ‘स्त्री’ का हाल ही में ट्रेलर सामने आया था। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को खूब पसंद आया है। इस बीच ‘स्त्री’ के कई सारे पोस्टर्स और दो


गाने भी आए हैं। वहीं अब फिल्म का एक और गाना सामने आया है। गाने में कृति सेनन नजर आ रही हैं। कृति गाने में गजब का डांस भी कर रही हैं। इस गाने का नाम है- आओ कभी हवेली पे। स्त्री के इस गाने को


भूतिया माहौल के साथ बनाया गया है। ऐसे में इस गाने में फिल्म के जेनर की झलक भी मिलती है। इस गाने में चारों तरफ कंकाल और अजीब चेहरे ही नजर आएंगे। लेकिन उन चेहरों के बीच दिखेंगे राजकुमार राव,


कृति और बादशाह। बादशाह का ये पहला ऐसा गाना है जिसमें वह भूत बनकर गाना गाते और रैप नजर आ रहे हैं। वहीं गाने में राजकुमार राव भी ड्रैकुला जैसे लंबे दांतों के साथ डराते हुए दिखाई दे रहे हैं।


इसके अलावा कृति सेनन इस गाने में शानदार परफॉर्मेंस देती दिख रही हैं। ‘स्त्री’ के इस गाने को बादशाह के साथ निकिता गांधी और सचिन-जिगर ने गाया है। गाने को कंपोज सचिन-जिगर ने किया है और लिरिक्स


बादशाह और जिगर के हैं। [embedded content] बता दें, इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में श्रद्धा कपूर संदिग्ध महिला के किरदार में हैं। फिल्म के पहले पोस्टर को श्रद्धा ने एक टैगलाइन के साथ शेयर किया था-इस


बार मर्द को दर्द होगा। फिल्म में राजकुमार एक टेलर की भूमिका में हैं जो कि मर्दों के लिए औरतों वाले कपड़े सिलता है।