Play all audios:
सीरियल ये है मोहब्बतें से फेम पाने वाली दिव्यंका त्रिपाठी का अब टीवी इंडस्ट्री में बहुत नाम है। इसके चलते टेलीविजन की दुनिया में उनके कई दोस्त हैं जिनके साथ वह आए दिन मस्ती करती हुई दिख जाती
हैं। दिव्यंका ने कुछ समय पहले अपने पति के साथ इटली की कई तस्वीरें अपने सोशल अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। दिव्यंका सोशल मीडिया में बहुत एक्टिव रहती हैं इसलिए आए दिन अपने स्पेशल मोमेंट्स
से लेकर पार्टी तक की सभी पिक्चर्स अपने फेंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए शेयर करती हैं। आप भी देखिए उनकी ऐसी तस्वीरें जिनमें दिव्यंका अपने फ्रेंड्स के साथ मस्ती के मूड में नजर आ रही हैं। इन
पिक्चर्स में दिव्यंका अपने दोस्तों के साथ फुल एंज्वॉय कर रही हैं। दिव्यंका की मस्ती तो तस्वीरों में दिख ही रही हैं, वहीं दिव्यंका अपने शूट के वक्त भी खूब मस्ती करती हैं। सेट पर चाहे कोई बड़ा
हो या छोटा वह सबके साथ घुल मिल कर रहती हैं। शूट के बीच में जब भी उन्हें मौका मिलता है वह अपने सह-कलाकारों के साथ मिल कर फन एप के जरिए फुल मस्ती करती हैं। [embedded content] दिव्यंका
त्रिपाठी मध्यप्रदेश के भोपाल की रहने वाली हैं। दिव्यंका के माता पिता की ख्वाहिश थी कि उनको एक बेटा हो लेकिन दिव्यंका के होने के बाद उन्हें हमेशा लड़के की तरह रखा गया। इस दौरान दिव्यंका
लड़कों जैसे उठने बैठने चलने लगी थीं। इस दौरान उनकी छवि टॉम-बॉय वाली बन गई। लेकिन यह बात कोई नहीं जानता था कि हमेशा लड़कों जैसा व्यवहार रखने वाली दिव्यंका एक दिन टीवी इंडस्ट्री के सबसे
खूबसूरत चेहरों में से एक जाना माना चेहरा बन जाएंगी। > #NachNinjas > > A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya) > on Apr 14, 2017 at 7:19am PDT >
हाल ही में एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी दहिया के इंस्टाग्राम पर 50 लाख फॉलोअर्स हो गए हैं। इसके चलते उन्होंने अपने फैंस को धन्यवाद दिया। साथ ही दिव्यंका ने समंदर किनारे अपनी एक तस्वीर पोस्ट
की। कैप्शन में उन्होंने लिखा- मैंने आपसे कुछ बूंदें मांगी थीं और आपने मुझे पूरा समंदर दे दिया। 50 लाख बार मुझे प्यार करने के लिए शुक्रिया। इंस्टाग्राम पर सक्रिय रहने वाली दिव्यंका स्टार प्लस
के चर्चित धारावाहिक “ये हैं मोहब्बतें” के अपने किरदार इशिता रमन के लिए बहुत चर्चित हैं। 3 दिसंबर 2013 को शुरू हुआ दिव्यंका का यह शो आज भी उतना ही चर्चित हैं जितना कि शुरुआत में था। >
> > > >