शरीर की इन 4 जगहों पर तिल होना माना जाता है शुभ, जानें इन लोगों का स्वभाव

शरीर की इन 4 जगहों पर तिल होना माना जाता है शुभ, जानें इन लोगों का स्वभाव

Play all audios:

Loading...

ज्योतिष शास्त्र में तिलों का खास महत्व माना गया है। क्योंकि इससे किसी भी व्यक्ति के स्वभाव और उसके जीवन से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातों की जानकारी मिल जाती है। वैसे तो मनुष्य के विभिन्न अंगों


के तिलों का अलग-अलग महत्व होता है। लेकिन शरीर के कुछ तिल ऐसे होते हैं जिन्हें ज्योतिष शास्त्र अनुसार काफी शुभ माना गया है। जानिए उन शुभ तिलों के बारे में… ठोड़ी पर तिल होना: कई व्यक्तियों की


ठोड़ी पर तिल होता है जिसे ज्योतिष अनुसार काफी शुभ माना जाता है। ऐसे लोगों के जीवन में लगभग हर काम बनते हैं। साथ ही इनकी आर्थिक स्थिति भी काफी अच्छी देखी जाती है। इन लोगों में पैसा कमाने का


काफी जुनून रहता है। जिन महिलाओं की ठोड़ी पर तिल होता है उन्हें सजने संवरने का ज्यादा शौक होता है। ठोड़ी पर तिल होना अच्छी किस्मत का प्रतीक होता है। आमतौर पर इन लोगों को कम मेहनत में ही अच्छे


मुकाम हासिल हो जाते हैं। इनकी अपने पार्टनर के साथ काफी अच्छी बनती है। नाक के बीच में तिल होना: नाक के बीचो-बीच तिल का होना काफी शुभ माना जाता है। ऐसे लोगों का मन साफ होता है। साथ ही यह लोग


स्वाभिमानी होते हैं। इन्हें जीवन में तरक्की जरूर मिलती है। ऐसे लोग की वाणी काफी मधुर होती है। हाथ की हथेली पर तिल का होना: जिन लोगों की हाथ की हथेली पर तिल होता है ऐसे लोगों की किस्मत काफी


अच्छी होती है। लेकिन पुरुषों के दायें हाथ पर और महिलाओं के बायें हाथ पर तिल का होना ज्यादा शुभ माना गया है। और अगर इन लोगों की मुट्ठी बंद करने के बाद यह तिल हथेली में बंद हो जाए तो इसे काफी


अच्छा माना जाता है। ऐसे लोग आमतौर पर काफी धनवान होते हैं। [bc_video video_id=”5854832693001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=””


min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”] पीठ पर तिल होना: जिन व्यक्तियों की पीठ पर तिल होता है ऐसे लोग काफी रोमांटिक होते हैं। आमतौर पर यह अपने जीवन में काफी खुश ही नजर


आते हैं। इन्हें जीवन में कम उम्र में ही अच्छे धन की प्राप्ति हो जाती है। इनकी आकर्षक बोली इनकी सफलता का सबसे बड़ा कारण होती है।