Play all audios:
उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के नतीजे शुक्रवार को आए हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को इसमें प्रचंड बहुमत हासिल हुआ है। चुनाव में मिली जीत पर सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक जश्न देखने को मिला।
नतीजों के बाद सोशल मीडिया पर भाजपा की जीत पर एक से एक मैसेज और वीडियो वायरल होते दिखे। फेसबुक, टि्वटर और वॉट्सएप पर फैले इन मैसेज-वीडियो में कुछ मस्ती और मजाक से भी भरे हुए थे। किसी में
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नाचते-गाते दिख रहे थे, तो कहीं कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का मजाक बनाया गया। सोशल मीडिया पर ऐसे ही मस्तीभरे कंटेट में एक स्पूफ वीडियो भी था। पीएम मोदी यूपी में
भाजपा की जीत पर ठुमका लगा रहे थे। लाल कुर्ते में वह बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के गाने पर डांस कर रहे होते हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश के 16 नगर निगमों में 14 पर भाजपा जीती है। जबकि, दो नगर
निगमों अलीगढ़ व मेरठ में बसपा ने परचम लहराया। चुनाव के जरिए प्रदेश में आम आदमी पार्टी ने भी कदम रखा। लेकिन पार्टी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। देखिए यह मजेदार वीडियो- निकाय चुनाव में कांग्रेस
का बुरा हाल हुआ है। यहां तक कि जिस सीट से सोनिया गांधी और राहुल गांधी सांसद हैं, वहां भी पार्टी की हार हुई है। ऐसे में सोशल मीडिया पर कांग्रेस का मजाक बनाते हुए यह ट्वीट किया गया- आगे यह
वीडियो भी ट्वीट किया गया, जिसमें ‘नाम मिटा दो बाबर का’ गाने पर बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन डांस करते हैं। जबकि, पीछे बैकग्राउंड में मजेदार गाना बजता है। देखिए– वहीं, राहुल गांधी के हिंदू होने पर
छिड़े विवाद को लेकर भी एक पोस्ट वायरल होता मिला। > जनेयु धारी ब्राह्मण कब कब? > चुनाव हो जब जब… pic.twitter.com/iVJFXdZijm > > — Amit Malviya (@malviyamit) December 1, 2017