Play all audios:
गानों के मैशअप्स आपने खूब सुने और देखे होंगे। मगर क्या कभी राजनेताओं को कभी एक-दूजे की धुन पर गाते और झूमते देखा है? अगर नहीं, तो हम आपको ऐसे ही वीडियो के बारे में बता रहे हैं। सोशल मीडिया
पर इस वक्त वैश्विक नेताओं का एक वीडियो वायरल हो रहा है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और वहां की नेता हिलेरी क्लिंटन इसमें नाचते-गाते दिख रही हैं।
हालांकि, यह उनसे जुड़ा असली वीडियो नहीं है। फिर भी इसमें बेहतरीन वीडियो मैश अप का नमूना पेश किया गया है। एक मिनट 54 सेकेंड के इस स्पूफ वीडियो में बैकग्राउंड में गाना बजता है। मेरे
रश्क-ए-कमर…। गायक राहत फतेह अली खान की आवाज में। जबकि, नरेंद्र मोदी स्टिक्स से ड्रम बजा रहे हैं। इधर, डोनाल्ड ट्रंप जैसे दिखने वाला शख्स मंच पर माइक पर गाते हुए नाच रहा है। नाचे-गाने का समा
यहीं नहीं थमता। आगे हिलेरी क्लिंटन भी उनका साथ देने आ जाती हैं। देखिए यह मजेदार वीडियो- [embedded content] यह वीडियो दो वीडियो को जोड़ कर बनाया गया है, जिसका एक हिस्सा पीएम मोदी के जापान
दौरे की फुटेज से लिया गया है। मोदी ने तब एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर ड्रम बजाने वालों का साथ दिया था। जबकि दूसरा हिस्सा अमेरिकी रिएलिटी शो ‘अमेरिका गॉट टैलेंट’ का है, जिसमें ट्रंप जैसी
कॉस्ट्यूम में एक शख्स ने परफॉर्मेंस दी थी।