Play all audios:
बांग्ला देश ने 137 रनों से श्रीलंका के खिलाफ मुकाबला जीत लिया है। साकिब अल हसन के श्रीलंका का आखिरी विकेट लेते ही बांग्लादेश ने इस एकतरफा मुकाबले में जीत दर्ज कर ली। आखिरी विकेट के रूप में
अपोन्सो 31 गेंदों में 4 रन बनाकर आउट हुए। श्रीलंका का 9वां विकेट गिरा। लगातार अच्छे क्रिकेटिंग शॉट लगाकर श्रीलंका को मुसीबत से बाहर निकालने की कोशिश कर रहे दिलरुवान परेरा भी पवेलियन लौट गए।
उन्होंने 44 गेंदों में 29 रन बनाए। मुश्किल में फंसी श्रीलंका की ओर से दिलरुबान परेरा लगातार अच्छे शॉट्स लगा रहे हैं। वह 43 गेंदों में 29 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने अपनी इस पारी में 2
शानदार छक्के लगाए हैं। 32 ओवर खत्म होने के बाद श्रीलंका ने 8 विकेट खोकर 112 रन बना लिए हैं। फिलहाल, दिलरुआन परेरा 35 गेंदों में 21 रन बनाकर तथा अमिला अपोन्सो 23 गेंदों में 3 रन बनाकर खेल
रहे हैं। बांग्लादेश को जीत के लिए सिर्फ 2 विकेट की जरूरत वहीं है जबकि श्रीलंका को अभी भी जीतने के लिए 150 रन चाहिए होंगे। मुकाबला फिलहाल एकतरफा होता नजर आ रहा है। श्रीलंका भी शायद एक
सम्मानजनक स्कोर की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहा है। 96 रन के टीम स्कोर पर श्रीलंका ने अपना 8वां विकेट भी गंवा दिया। 26वें ओवर की दूसरी गेंद पर मुस्तफिजुर ने लकमल को आउट कर दिया। लकमल 25 गेंदों
में 20 रन बनाकर खेल रहे थे। श्रीलंका का 7वां विकेट गिर चुका है। श्रीलंका की टीम को मुश्किल से बचाने आए थिसारा परेरा 9 गेंदों में 6 रन बनाकर कैच आउट हो गए। वह मेंहदी हसन का शिकार बनें। मेंहदी
की गेंद पर परेरा का कैच रुबेल ने पकड़ा। फिलहाल, श्रीलंका 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 71 रन बना चुका है। श्रीलंका को 6ठा झटका। विकेटों के पतझड़ में एक और विकेट शामिल हो गया है। थोड़ी देर पहले
शनाका को रन आउट कराने वाले एंजेलो मैथ्यूज एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। वह 34 गेंदों में 16 बनाकर खेल रहे थे। उनका विकेट रुबेल हुसैन ने लिया। श्रीलंका का 5वां विकेट गिरा। शनाका 22 गेंदों में 7 रन
बनाकर रन आउट हो गए। मेहिदी की गेंद पर रन लेने की कोशिश में दोनों खिलाड़ियों के तालमेल में गड़बड़ी की वजह से शनाका को अपना विकेट गंवाना पड़ा। थिसारा परेरा नए बल्लेबाज के रूप में मैदान पर आए
हैं। बांग्ला देश श्रीलंकाई बल्लेबाजी पर लगाम कसे हुए है। 16 ओवर खत्म हो चुका है। श्रीलंका ने 4 विकेट के नुकसान पर 60 रन बनाए हैं। एंजेलो मैथ्यूज और शनाका मैदान पर मौजूद हैं। दोनों ही
खिलाड़ी श्रीलंका की पारी को संभालने की कोशिश में है। जल्द ही 4 विकेट गंवाने के बाद श्रीलंका पर हार का संकट मंडरा रहा है। श्रीलंकाई टीम ने 10 ओवर के खेल तक 4 विकेट के नुकसान पर 42 रन बना लिए
हैं। फिलहाल क्रीज पर एंजेलो मैथ्यूज 2, जबकि दासुन शनाका 2 रन बनाकर मौजूद हैं। टीम को जीत के लिए 220 रन की दरकार है। मेहदी हसन अपने दूसरे ओवर के साथ। पहली गेंद पर कोई रन नहीं। अगली बॉल पर
कुशल परेरा पगबाधा आउट। श्रीलंका कौ चौथा झटका लगा। टीम की हालत यहां से बेहद खराब हो गई है। श्रीलंका- 38/4 श्रीलंका ने 7 ओवर के खेल तक 3 विकेट के नुकसान पर 36 रन बना लिए हैं। फिलहाल क्रीज पर
एंजेलो मैथ्यूज 0, जबकि कुशल मेंडिस 9 रन बनाकर मौजूद हैं। टीम को जीत के लिए 230 रन की दरकार है। श्रीलंका की ओर से उपल थरंगा और कुशल मेंडिस बल्लेबाजी के लिए बतौर सलामी बल्लेबाज आ चुके हैं।
श्रीलंका ने 2 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 22 रन बना लिए हैं। श्रीलंका को 1.6 ओवर में कुशल मेंडिस के रूप में पहला झटका लगा। मुशफिकुर रहीम के दम बांग्लादेश ने 261 रन बना लिए हैं। टीम को रहीम
के रूप में 10वां झटका लगा। रहीम ने 144 रन की शानदार पारी खेली। चोटिल तमीम इकबाल बल्लेबाजी के लिए आ चुके हैं। तमीम एक हाथ से बल्लेबाजी कर रहे हैं, जो उनकी जरूरत को दर्शाता है। बांग्लादेश-
244/9 (48) मुशफिकुर ने अपना शतक पूरा कर लिया है। बांग्लादेश ने 43.5 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 210 रन बना लिए हैं। रूबेल हुसैन 12 गेंदों में 2 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं। बांग्लादेश
अपने 8 विकेट खो चुका है। बल्लेबाजी के लिए मुस्तफिजुर रहमान आ चुके हैं। इस ओवर से कुल 1 रन। बांग्लादेश- 203/8 (43) बांग्लादेश को मुतर्जा के रूप में सातवां झटका लग चुका है। क्रीज पर रूबेल
हुसैन आए। मलिंगा के हाथों में गेंद। पहली बॉल पर सिंगल। अगली गेंद डॉट। तीसरी बॉल पर मुशफिकुर ने सिंगल निकाला। चौथी और पांचवीं गेंद पर कोई रन नहीं। लास्ट बॉल पर सिंगल। बांग्लादेश- 197/7
सुरंगा लकमल ने 33.4 ओवर में मेहदी हसन को फॉलो थ्रू में कैच आउट किया। मेहदी 15 रन बनाकर आउट हुए। बांग्लादेश ने 6 विकेट के नुकसान पर 34 ओवर के खेल तक 175 रन बना लिए हैं। बांग्लादेश ने 33
ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 171 रन बना लिए हैं। फिलहाल क्रीज पर मेहदी 15, जबकि मुशफिकुर रहीम 79 रन बनाकर खेल रहे हैं। बांग्लादेश 5.12 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रहा है। बांग्लादेश को होसेन
के रूप में पांचवां झटका लगा। मलिंगा को चौथी सफलता। श्रीलंका ने मैच में पकड़ फिर से बना ली है। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए मेहदी हसन आ चुके हैं। बांग्लादेश- 142/5 (28) मलिंगा अपने पांचवें
ओवर में। पहली दो गेंदों पर कोई रन नही। तीसरी बॉल पर मिथुन (63) को कुशल परेरा ने कैच आउट किया। दोनों के बीच 131 रन की साझेदारी टूटी। बल्लेबाजी के लिए महमुदुल्लाह आ चुके हैं। बांग्लादेश-
136/3 (26) मुशफिकुर-मिथुन दोनों बल्लेबाजों ने अपने-अपने अर्धशतक पूरे कर लिए हैं। दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी है, जिसने बांग्लादेश को मजबूत स्थिति में ला दिया है। बांग्लादेश- 119/2
(23) सुरंगा लकमल अपने छठे ओवर में। पहली दो गेंदों पर सिंगल। अगली बॉल पर। तीसरी गेंद पर मिथुन ने चौका लगाया। इस ओवर से कुल 8 रन बने। बांग्लादेश- 102/2 (20) बांग्लादेश ने 16 ओवरों में 2 विकेट
के नुकसान पर 70 रन बना लिए हैं। फिलहाल क्रीज पर मोहम्मद मिथुन 40, जबकि मुशफिकुर रहीम 25 रन बनाकर खेल रहे हैं। बांग्लादेश 4.38 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रहा है। थिसारा परेरा शानदार गेंदबाजी
करते हुए। उन्होंने 3 ओवर में 3.33 की इकॉनमी से महज 10 ही रन दिए हैं। मिथुन-मुशफिकुर के बीच 75 गेंदों में 50 रन की साझेदारी हो चुकी है। बांग्लादेश- 53/2 (14) थिसारा परेरा को गेंदबाजी आक्रमण
पर लगा दिया गया है। पहली गेंद पर कोई रन नहीं। अगली बॉल पर रहीम कैच आउट होते बाल-बाल बचे। तीसरी गेंद को मिथुन ने मिड ऑफ की दिशा में खेलकर सिंगल लिया। लास्ट दो गेंदों पर कोई रन नहीं।
बांग्लादेश- 24/2 (10) बांग्लादेश ने 7 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 15 रन बना लिए हैं। फिलहाल क्रीज पर मोहम्मद मिथुन 6, जबकि मुशफिकुर रहीम 5 रन बनाकर खेल रहे हैं। बांग्लादेश 2.14 के रनरेट
से बल्लेबाजी कर रहा है। मलिंगा अपने तीसरे ओवर में। पहली दो गेंदों पर कोई रन नहीं। अगली बॉल पर मिथुन, मैथ्यूज के हाथों कैच होते बाल-बाल बचे। चौथी और पांचवीं गेंद डॉट। अगली डिलीवरी वाइड करार।
इसके बाद नो बॉल। फ्री हिट पर मिथुन ने गेंद सीधे मैथ्यूज के हाथों में खेली। बांग्लादेश- 10/2 (5) तमीम इकबाल चोटिल होने के चलते मैदान से बाहर चले गए हैं। उनके स्थान पर मिथुन को बल्लेबाजी के
लिए भेजा गया है। मलिंगा अपना दूसरा ओवर डालते हुए। पहली दो गेंदों पर कोई रन नहीं। मलिंगा हैट्रिक से चूके। इस ओवर में कोई रन नहीं। बांग्लादेश- 3/2 (3) मुकाबला शुरू हो चुका है। मलिंगा के हाथो
में गेंद। पहली ही गेंद पर तमीम इकबाल ने सिंगल के साथ खाता खोला। अगली तीन गेंदों पर कोई रन नहीं। पांचवीं गेंद पर मलिंगा ने लिटन दास को कैच आउट कराया। अगली गेंद पर शाकिब अल हसन क्लीन बोल्ड।
मलिंगा हैट्रिक पर। बांग्लादेश- 1/2 (1) श्रीलंका की टीम में उपुल थारंगा, धनंजय डी सिल्वा, कुसल परेरा (विकेटकीपर), कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज (कप्तान), थिसारा परेरा, दशून शानका, लसिथ मलिंगा,
सुरंगा लकमल, अमिला अपोंसो समेत दिलरुवन परेरा को मौका मिला है। बांग्लादेश की टीम में तमीम इकबाल, लिटन दास, शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमुदुल्लाह, मोहम्मद मिथुन, मोसदेक हुसैन,
मेहदी हसन, मशरफी मुर्तजा (कप्तान), रुबेल हुसैन समेत मुस्तफिजुर रहमान को मौका दिया गया है। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। बांग्लादेश के कप्तान को उम्मीद है कि टीम
पहले बल्लेबाजी करते हुए मजबूत स्कोर खड़ी कर सकती है। वहीं श्रीलंकाई कप्तान का भी कहना है कि वह टॉस जीतकर ऐसा ही करते। बांग्लादेश : मशरफे मुर्तजा (कप्तान), तमिम इकबाल, लिटन कुमार दास,
मुश्फिकर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह रियाद, मोमिनुल हक, अरिफुल हक, मोहम्मद मिथुन, मुस्तफिजुर रहमान, रूबेल हुसैन, मेहदी हसन मिराज, मोसादेक हुसैन, नजमुल इस्लाम, नजमुल हुसैन शांतो, अबु हिदर
रोनी। श्रीलंका : एंजेलो मैथ्यूज (कप्तान), कुसाल परेरा, कुसाल मेंडिस, उपुल थरंगा, तिसारा परेरा, निरोशन डिकवेला, धनंजय डि सिल्वा, दासुन शनाका, कासुन रजीता, अकिला धनंजय, अमिला अपोंसो, लसिथ
मलिंगा, दुष्मंत चामीरा, दिलरूवान परेरा, शेहान जयसूर्या।