Play all audios:
चेहरा हमारे शरीर का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है, इसलिए चेहरे का खास ख्याल रखा जाता है। लोग सुंदर दिखने के लिए तरह-तहह के ब्यूटी प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, फेसवॉश का इस्तेमाल करते हैं।
इसके अलावा कई लोगों को बार-बार चेहरा धोने की आदत भी होती है लेकिन वो लोग अनजाने में चेहरे को सुंदर या साफ करने के चक्कर में स्किन को नुकसान पहुंचा रहे होते हैं। आम तौर पर लोग त्वचा की देखभाल
में कई छोटी-छोटी गलतियां कर बैठते हैं। चलिए आज हम आपको ऐसी बातें बताते हैं जिनका ध्यान रखकर आप अपने चेहरे को साफ और सुंदर तो बना ही पाएंगे, साथ ही मुंह धोते वक्त होने वाले नुकसान से भी बचा
जा सकता है। 1. गंदे हाथों से फेश वॉश का इस्तेमाल: अक्सर लोग चेहरे पर फेसवॉश लगाने से पहले हाथ नहीं धोते, जो स्किन को नुकसान पहुंचाता है। फेसवॉश का इस्तेमाल करने से पहले हाथों को अच्छी तरह
धोना जरूरी होता है।,इससे हाथों में मौजूद गंदगी चेहरे पर नहीं लगती। इसके अलावा फेसवॉश का इस्तेमाल करने से पहले भी चेहरे को साफ पानी से धोना अच्छा होता है। इसके बाद ही चेहरे पर फेसवॉश लगाएं।
2. बार-बार चेहरा धोना: गर्मियों के मौसम में कुछ लोग बार-बार चेहरा धोते हैं। इससे भी चेहरे को नुकसान होता है। आमतौर पर दिन में 2 बार चेहरा धोना अच्छा रहता है। सुबह और रात को सोने से पहले
चेहरा धोना सही रहता है। हालाकिं आप एक सप्ताह में दो बार स्क्रब कर सकते हैं। इससे स्किन की गहरी से सफाई होगी और पिंपल्स जैसी परेशानी से राहत मिलेगी। 3. जल्दी-जल्दी चेहरा धोना: अक्सर लोग बहुत
जल्दबाजी में चेहरा धोते हैं और अपने काम में लग जाते हैं। जल्दी-जल्दी चेहरा धोने से भी स्किन को काफी नुकसान होता है। इस नुकसान से बचने के लिए चेहरे पर फेसवॉश लगाने के बाद थोड़ी देर के लिए
छोड़े दें। 1 या 2 मिनट बाद आराम से हल्के हाथों से मुंह धोएं। अगर चेहरा धोते वक्त पानी हल्का गुनगुन हो तो और भी अच्छा रहता है। 4. ठंडे पानी का इस्तेमाल: गर्मयों के मौसम में ठंड़ा किसे पसंद
नहीं होता, इसलिए मुंह धोने के लिए ठंड़ा पानी मिल जाए तो क्या बात हो। लेकिन लोग इसी ठंड़क की वजह से अनजाने में गलती कर बैठते हैं। मुंह धोते वक्त पानी के तापमान का खास ख्याल रखना चाहिए। गर्मी
का मौसम हो या ठंड का, चेहरा हमेशा गुनगुने पानी से ही धोएं। क्योंकि गर्म पानी स्किन में मौजूद ब्लड वेसेल्स को नुकसान पुहंचता है और ठंडे पानी की वजह से प्रोडक्ट आपकी स्किन में अच्छी तरह
अब्जॉर्ब नहीं हो पाता है। 5. गलत फेस वॉश का इस्तेमाल: लोग अक्सर ब्यूटी प्रॉडक्ट्स के विज्ञापन देखकर या किसी से भी सलाह लेकर फेस वॉश खरीद लेते हैं। इससे भी चेहरे की स्किन को काफी नुकसान हो
जाता है। फेसवॉश खरीदते वक्त अपनी स्किन का ध्यान रखना जरूरी होती है। ड्राई या ऑइलि स्किन के हिसाब से फेसवॉश का चुनाव करना चाहिए। वरना आपका फेसवॉश ही अपकी स्किन का दुश्मन बन सकता है। इसके लिए
किसी डर्मैटोलॉजिस्ट से भी सलाह ली जा सकती है।