Play all audios:
कई लोग लिखने के लिए दाएं हाथ का प्रयोग करते हैं तो वहीं कुछ लोग बाएं हाथ को इस्तेमाल में लेते हैं। एक रिसर्च में ये सामने आया है कि दाहिने हाथ का इस्तेमाल करने वाले लोग ज्यादा प्रभावशाली
होते हैं। ऐसे लोगों में एक अलग-प्रकार की चमक पाई जाती है। साथ ही ऐसे लोग ज्यादा कुशल भी माने जाते हैं। एक सर्व में सामने आया कि किसी क्षेत्र की जनसंख्या में करीब 10 फिसदी लोग बाएं हाथ का
इस्तेमाल करते हैं। ये लोग बाएं हाथ का इस्तेमाल लिखने, खाना खाने और कार्य करने में करते हैं। आम लोगों के लिए ये एक सामान्य बात है, लेकिन बाएं हाथ के लोगों के लिए ये एक अच्छा अनुभव होता है। जो
लोग बाएं हाथ से काम करते हैं उन लोगों की गति काफी तेज होती है। लेफ्ट हैंड स्कूल एक्सपीरियंस सर्व में सामने आया है कि बाएं हाथ का इस्तेमाल करने लोगों का आईक्यू लेवल अधिक होता है। शोध में
सामने आया कि आईक्यू टेस्ट में पास होने वाले लोगों में सबसे ज्यादा लोग वो थे जो लैफ्ट-हैंडेड थे। बाएं हाथ के लोगों को सामान्य भाषा में लैफ्ट-हैंडेड पीपल कहा जाता है। शोध में सामने आया है कि
लैफ्ट-हैंडेड लोगों के देखने का नजरिया अलग होता है। वहीं अन्य लोगों के मुकाबले ये ज्यादा कुशल होता है। कोई भी मुद्दा हो ये लोग एक अलग राय और अलग दिशा देते हैं। शोध के मुताबिक लैफ्ट-हैंडेड
पुरुष अन्य पुरुषों के मुकाबले में ज्यादा पैसे कमाते हैं। हालांकि महिलाएं इस मामले में पुरुषों के मुकाबले कम हैं। जो महिलाएं लैफ्ट-हैंडेड से काम करती हैं तो उनमें कई खूबियां होती हैं। शोध में
पाया गया है कि लैफ्ट-हैंडेड महिलाएं एक ही साथ कई काम करने में समर्थ होती है। शोध के मुताबिक लैफ्ट-हैंडेड लोग जन्म के साथ ही इस आदत के साथ आते हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार यदि किसी महिला ने एक
साथ दो बच्चों को जन्म दिया है तो उसमें से एक बच्चे की लैफ्ट-हैंडेड होने की संभावना होती है। हिन्दू मान्यताएं भी दाहिने हाथ को ज्यादा तवज्जो दी जाती है। दाहिने हाथ को शुभ तथा बाएं हाथ को
अशुभ माना जाता है।