Play all audios:
PALMISTRY MONEY LINE PREDICTION: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हाथ की रेखाएं व्यक्ति के जीवन के बारे में बहुत कुछ बयां कर देती हैं। तभी तो कई ज्योतिष हाथ देखकर आपके भविष्य और बीते जीवन के बारे
में सटीक जानकारी दे देते हैं। हाथ में कई रेखाओं के साथ धन की भी रेखा होती है जो आपकी आर्थिक स्थिति के बारे में बताती हैं। जानिए हाथ में कहां से शुरू होती है धन रेखा और कब मानी जाती है शुभ…
ऐसी धन रेखा होती है शुभ: धन रेखा हाथ की कनिष्ठिका उंगली के नीचे होती है। ये रेखा हर किसी के हाथ में नहीं होती है। लेकिन जिनके हाथ में होती है वे लोग भाग्यशाली माने जाते हैं। हस्तरेखा शास्त्र
के अनुसार जिस व्यक्ति के हाथ में धन की रेखा गहरी होती है ऐसे लोग समझदारी से निवेश करते हैं। जिनके हाथों में ये रेखा चंद्र पर्वत तक जाती है ऐसे लोग काफी भाग्यशाली माने जाते हैं। ऐसी धन रेखा
होने पर बढ़ते हैं कष्ट: जिन लोगों के हाथ में ये रेखा सीधी न होकर टेढ़ी मेढ़ी होती है ऐसे लोगों को धन प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। जिन लोगों के हाथ में ये रेखा कटी-फटी होती
है उन्हें भी पैसा कमाने के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ता है। ये रेखाएं भी बताती है धन की स्थिति: कई लोगों के हाथ में धन रेखा नहीं होती है। लेकिन ऐसा नहीं कि वे लोग भाग्यशाली नहीं हैं या उनके
भाग्य में धन नहीं है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जिन लोगों के हाथ में जीवन रेखा सही तरह से गोलाई लिए होती है और मस्तिष्क रेखा दो भागों में विभाजित होती है ऐसे लोग भी धनवान होते हैं। अगर
दोनों हाथों को मिलाकर सही से अर्ध चंद्र बन रहा हो तो ऐसे व्यक्ति के जीवन में पैसों की कभी कमी नहीं होती है। इसके अलावा जीवन रेखा से निकलने वाली भाग्य रेखा अगर कई हिस्सों में बंटी हो तो ऐसा
व्यक्ति खूब धन कमाता है। हथेली के पर्वतों का उठा होना शुभ: यदि आपकी हथेली में सूर्य पर्वत, शुक्र पर्वत और गुरु पर्वत उठा हुआ है तो इसका मतलब आप जीवन में खूब धन कमाएंगे। ऐसे लोगों को धन की
हानि होने के आसार नहीं रहते। ऐसी भाग्य रेखा वाला होता है धनवान: भाग्य रेखा भी धन की रेखा का काम ही करती है। जिनकी हथेली में मणिबंध से निकलकर सीधी रेखा बिना कटे शनि पर्वत पर पहुंचती है
उन्हें धन की कभी कमी नहीं होती है। इनकी सफलता में इनकी मेहनत से अधिक भाग्य का हाथ होता है।