Video: प्रपोज करने के लिए लड़के ने निकाला अजीबोगरीब तरीका, देखकर gf की आंखों में आए आंसू

Video: प्रपोज करने के लिए लड़के ने निकाला अजीबोगरीब तरीका, देखकर gf की आंखों में आए आंसू

Play all audios:

Loading...

लड़कियों को प्रपोज करने के लिए लोग अजीब तरह के तरीखे निकालते हैं। कुछ ऐसा ही मामला नाइजीरिया में भी सामने आया है। यह एक शख्स ने लड़की को प्रपोज करने के लिए जो तरीखा अपनाया उसे देखकर हर कोई


हैरान रह गया। प्रपोज करने के लिए उस शख्स ने अपनी ही मौत का नाटक रचा। इस अनोखे अंदाज में प्रपोज करने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है। वायरल हुए वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स


नाइजीरिया की सड़क पर लेटा हुआ है। वहीं, लड़के के एक दोस्त ने उसकी गर्लफ्रेंड को इस बात की खबर दी कि एक कार ने उसके प्रेमी को टक्कर मार दिया है। जहां पर शख्स पड़ा है, उसके चारों ओर खून पड़ा


हुआ है। प्रेमी की मौत की खबर सुनकर लड़की दौड़ती भागती हुई प्रेमी के पास पहुंचती है। उसके चेहरे पर परेशानी साफ देखी जा सकती है। वह बुरी तरह से रो रही और उसकी दोस्त उसे चुप कराने की कोशिश करती


है। वह बार-बार लड़के को उठाने की कोशिश करती है और आसपास मौजूद लोगों से पता करने की कोशिश करती है कि आखिर यह सब कैसे हुआ। इन सब के बीच कुछ सेकेंड्स बाद लड़का अचानक खड़ा हो जाता है। लड़की उसे


देखकर हैरान रह जाती है, उसे कुछ भी समझ नहीं आचा है कि ये क्या हो रहा है। उसके बाद लड़का अपने दोस्त से अंगूठी मांगता है और घुटने पर बैठकर लड़की को प्रपोज करता है और शादी करने के लिए पूछता


है। लड़की कुछ समय के लिए कुछ समझ नहीं पाती है कि आखिर ये क्या हो रहा है। लड़की की आंखों से खुशी के आंसू झलक आते हैं। यह कहानी स्थानीय अखबारों द्वारा बड़े पैमाने पर छापे जाने के बाद नाइजीरिया


में वायरल हो गई है। गौरतलब है कि लड़कियों को प्रपोज करने के लिए लड़के तरह-तरह के हथकंडे और तरीके अपनाते हैं। लेकिन यह पिछले दिनों एक लड़का प्रपोज करने के अनोखे अंदाज के कारण सुर्खियों में


था। इस लड़के का नाम अजमुद्दीन मोहम्मद है। वह अपने फनी तरीके से प्रपोज करने के तरीके को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना था। वीडियो: लड़की को शादी के लिए प्रपोज करने के लिए रचा खुद की


मौत का नाटक https://www.youtube.com/watch?v=FFRhQhQN0pw