Play all audios:
आलस बड़ी बुरी बला है। जिसे धर ले, वह इसका शिकार हो जाता है। कुंभकरण से ज्यादा आलसी बन जाता है। सब कुछ जानने-समझने के बाद भी इस कुचक्र से बाहर नहीं निकल पाता है। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर
पर इसी से जुड़ी मजेदार चीजें देखने को मिलीं।
जेक विसर (Jake Visser) ने सवाल किया, आप कितने आलसी हैं? इसके बाद क्या था। जवाबों की झड़ी लग गई। एक से एक आलसी अपने दावेदारी बताने आगे आए और जवाब देने लगे।