सीधे ₹1 लाख की छूट, हुंडई की इस धाकड़ suv पर आई बंपर छूट; फिर नहीं मिलेगी ऐसी डील!

सीधे ₹1 लाख की छूट, हुंडई की इस धाकड़ suv पर आई बंपर छूट; फिर नहीं मिलेगी ऐसी डील!

Play all audios:

Loading...

हुंडई टुक्सन (HYUNDAI TUCSON) पर जून में 1 लाख तक की छूट मिल रही है, जिसके बाद ये प्रीमियम SUV अब और भी किफायती हो गई है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। अगर आप एक लग्जरी और


पावरफुल SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो हुंडई टुक्सन (HYUNDAI TUCSON) आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन बन सकती है। हुंडई इंडिया (HYUNDAI INDIA) ने जून महीने में टुक्सन (TUCSON) पर 1 लाख तक की छूट देने


की घोषणा की है। ये छूट पिछले महीने के मुकाबले 20,000 ज्यादा है, जिससे ये SUV अब और भी आकर्षक डील बन गई है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। ये भी पढ़ें:मारुति फ्रोंक्स खरीदने का


बढ़िया मौका, 28% की जगह सिर्फ 14% ही लग रहा टैक्स हुंडई टुक्सन: एक प्रीमियम SUV हुंडई टुक्सन (HYUNDAI TUCSON) ब्रांड की फ्लैगशिप SUV है, जो शानदार डिजाइन, एडवांस टेक्नोलॉजी और दमदार


परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है। अगर आप एक ऐसी गाड़ी चाहते हैं, जो कम्फर्ट, सेफ्टी और स्टाइल तीनों का परफेक्ट मेल हो, तो टुक्सन (Tucson) आपकी पसंद बन सकती है। इंजन ऑप्शन: पावर और परफॉर्मेंस


हुंडई टुक्सन (TUCSON) दो इंजन ऑप्शन में उपलब्ध है। इसमें 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 156hp की पावर जेनरेट करने में सक्षम है। इसमें 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन है। वहीं,


इसमें 2.0-लीटर डीजल इंजन मिलता है। वहीं, इसमें 8-स्पीड का टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। टॉप वैरिएंट में ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) की सुविधा भी मिलती है। टुक्सन (Tucson) में मैनुअल


गियरबॉक्स का ऑप्शन नहीं दिया गया है। कीमत और छूट इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 29.27 लाख रुपये से शुरू होकर 36.04 लाख रुपये तक जाती है। इस पर जून 2025 में 1 लाख तक के बेनिफिट्स छूट मिलती है। पिछले


महीने की तुलना में 20,000 की ज्यादा बचत मिलती है। क्या है टुक्सन की खासियत? इसमें प्रीमियम और फ्यूचरिस्टिक एक्सटीरियर डिजाइन मिलती है। इसके एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें ADAS,


6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, बड़ी टचस्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ, और वेंटिलेटेड सीट्स मिलती है। इसमें शानदार केबिन स्पेस और हाई-एंड फिनिशिंग मिलती है। लॉन्ग ड्राइव के लिए कंफर्ट और परफॉर्मेंस का


बेहतरीन मेल मिलता है। ये भी पढ़ें:मारुति फ्रोंक्स खरीदने का बढ़िया मौका, 28% की जगह सिर्फ 14% ही लग रहा टैक्स अगर आप इस मॉडर्न और पावरफुल SUV को खरीदने का प्लान बना रहे थे, तो जून 2025 का ये


ऑफर आपके लिए बेस्ट मौका है। 1 लाख तक की छूट के साथ टुक्सन (Tucson) अब और भी ज्यादा "वैल्यू फॉर मनी" बन गई है।