Play all audios:
महिंद्रा ने 70 दिनों में 10,000 इलेक्ट्रिक SUV की डिलीवरी की है। लोगों में महिंद्रा की BE 6 और XEV 9E को खरीदने की होड़ मची हुई है। इसमें सबसे महंगे मॉडल XEV 9E की डिमांड सबसे ज्यादा है।
महिंद्रा एंड महिंद्रा (MAHINDRA & MAHINDRA) ने भारतीय इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में धमाकेदार एंट्री करते हुए अपनी नई इलेक्ट्रिक SUVs BE 6 और XEV 9e की 10,000 यूनिट्स की डिलीवरी सिर्फ 70
दिनों में पूरी कर ली है। 20 मार्च 2025 से इनकी डिलीवरी शुरू हुई थी और तब से लेकर अब तक इन दोनों मॉडल्स को 30,179 बुकिंग्स मिल चुकी हैं, जिनकी कुल वैल्यू 8,472 करोड़ है। आइए जरा विस्तार से
इसकी डिटेल्स जानते हैं। ये भी पढ़ें:मारुति फ्रोंक्स खरीदने का बढ़िया मौका, 28% की जगह सिर्फ 14% ही लग रहा टैक्स दमदार बैटरी और जबरदस्त रेंज महिंद्रा ने दोनों SUVs को दो बैटरी ऑप्शंस में लॉन्च
किया है। इसमें एक 59kWh और दूसरा 79kWh है। BE 6 मॉडल के साथ 59 kWh का बैटरी पैक मिलता है, जिसकी रेंज 535 किमी. की है। वहीं, दूसरे 79 kWh बैटरी पैक वाले वैरिएंट की रेंज 682 किमी. है।
महिंद्रा XEV 9e वैरिएंट में 59 kWh वाले वैरिएंट की रेंज 542 किमी. है। वहीं, दूसरे 79 kWh वाले वैरिएंट की रेंज 656 किमी. की है। इतनी शानदार रेंज के साथ लंबी दूरी की यात्रा अब आसान और बिना
रुकावट के संभव है। चाहे BE 6 हो या XEV 9e, दोनों गाड़ियां एक जैसे पावरफुल परफॉर्मेंस देती हैं कीमत और वैल्यू फॉर मनी महिंद्रा ने इन दोनों इलेक्ट्रिक SUVs की कीमतें इस तरह रखी हैं कि ज्यादा
से ज्यादा ग्राहक इनकी तरफ आकर्षित हों। असमें BE 6 की कीमत 18.90 लाख रुपये से शुरू होती है और 26.90 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है। इसके अलावा XEV 9e की कीमत 21.90 लाख से 30.50 लाख (एक्स-शोरूम)
तक जाती है। यह कीमतें इन्हें टाटा, हुंडई, और MG जैसी कंपनियों के EVs के मुकाबले बेहद कॉम्पिटिटिव बनाती हैं। बाजार में जबरदस्त रिस्पॉन्स BE 6 का हिस्सा कुल बुकिंग्स में 44% रहा है। वहीं, XEV
9e का हिस्सा 56% रहा है। इसकी कुल बुकिंग्स 30,179 यूनिट्स तक रही है। कंपनी ने 70 दिनों में 10,000 यूनिट्स की डिलीवरी की है। ये भी पढ़ें:महिंद्रा थार ROXX को टक्कर देने आ रही टोयोटा की ये बेबी
फॉर्च्यूनर, कीमत होगी कम क्या आपने अपनी महिंद्रा EV बुक की? महिंद्रा की ये नई इलेक्ट्रिक SUVs न सिर्फ पावरफुल हैं, बल्कि स्टाइलिश, स्मार्ट और भरोसेमंद भी हैं। चाहे शहर की ट्रैफिक हो या
हाईवे की लंबी दौड़ BE 6 और XEV 9e हर मोर्चे पर खरी उतरती हैं।