पटना के होटल में शराब पार्टी करते 15 युवक गिरफ्तार, पिस्टल के साथ छलका रहे थे जाम

पटना के होटल में शराब पार्टी करते 15 युवक गिरफ्तार, पिस्टल के साथ छलका रहे थे जाम

Play all audios:

Loading...

पटना के एक होटल में शराब पार्टी करते हुए लगभग 15 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बर्थडे पार्टी के दौरान सभी होटल के कमरे में जाम छलका रहे थे। उनके पास से पिस्टल और कारतूस भी मिले हैं।


Jayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटनाTue, 3 June 2025 06:23 PM Share Follow Us on __ शराबबंदी वाले बिहार की राजधानी पटना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जक्कनपुर थाना क्षेत्र में स्थित एक


होटल में शराब पार्टी करते हुए 15 युवकों को गिरफ्तार किया गया है। वे हथियाल लहारते हुए जाम छलका रहे थे। पुलिस ने उनके कब्जे से पिस्टल और गोली भी बरामद की है। इनमें से कुछ नाबालिग भी बताए जा


रहे हैं। कहा जा रहा है कि बर्थडे पार्टी के दौरान होटल में शराब पी गई। रिपोर्ट्स के अनुसार राजधानी के एक होटल में सोमवार देर रात को शराब पार्टी का आयोजन किया गया। इसकी सूचना पुलिस को मिल गई।


पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और कमरे के अंदर जाम छलकाते हुए 15 युवकों को हिरासत में लिया। उन्हें थाने लाया गया। पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। ये भी पढ़ें:पटना के जेल में शराब


पार्टी और गांजे का धुआं, वीडियो वायरल होने पर जांच का आदेश पुलिस ने होटल के मैनेजर और कर्मियों से भी पूछताछ की है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। राजधानी के होटल में धड़ल्ले से शराब


पार्टी का मामला सामने आने के बाद से शराबबंदी पर सवाल उठने लगे हैं। हाल ही में पटना जिले के मसौढ़ी जेल में शराब और गांजा पीते हुए कैदियों का एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो सामने आने के बाद जेल


पदाधिकारियों में हड़कंप मच गया। जेल आईजी ने इसकी जांच के आदेश दिए हैं। वीडियो की जांच की जा रही है।