बेटी के लव अफेयर का पता चलने पर भड़का बाप, पीट-पीटकर मार डाला

बेटी के लव अफेयर का पता चलने पर भड़का बाप, पीट-पीटकर मार डाला

Play all audios:

Loading...

Hindi NewsBihar NewsFather got furious after finding out about his daughter love affair beat her to death मृतका का संबंध उसके चचेरे मामा से था। इसकी जानकारी जब मृतका के पिता को चली तो वह


आक्रोशित होकर पुत्री के साथ मारपीट करने लगा। इस दौरान उसके मुंह से खून निकलने लगा। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। sandeep हिन्दुस्तान, निज संवाददाता, बिक्रमगंज/सासारामSat, 31 May 2025 08:30


PM Share Follow Us on __ सासाराम जिले में 17 वर्षीय अपनी पुत्री के व्यवहार से क्षुब्ध पिता ने पुत्री की पीट-पीटकर कर हत्या कर दी। यह घटना शुक्रवार की रात बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के बालचंदवा


गांव की है। जहां पिता द्वारा पुत्री की हत्या कर देने की घटना प्रकाश में आया है। थानाध्यक्ष ललन सिंह ने बताया कि युवती के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौप दिया गया है। इस सम्बंध में


हत्यारे पिता रामभजु महतो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वह फरार बताया जाता है। घटना की विस्तृत जांच की जा रही है। घटना के बारे में बताया जाता है कि शुक्रवार की रात थाना क्षेत्र


के बालचंदवा गांव में मृतका का संबंध उसके चचेरे मामा से था। इसकी जानकारी जब मृतका के पिता को चली, तो वह आक्रोशित होकर पुत्री के साथ मारपीट करने लगा। इस दौरान उसके मुंह से खून बहने लगा। घटना


की जानकारी होने पर मृतका की चाची जब बचाने आई तो उसके साथ भी मारपीट की। चाची किसी तरह जान बचाकर घर से भाग कर घुसींया गांव पहुंची। ये भी पढ़ें:जीजा के भाई के प्यार में बीवी बनी कातिल, ससुराल आए


पति की गोली मार हत्या ये भी पढ़ें:पति गया जेल तो दोस्त संग इंगेज हुई बीवी, इंटीमेट सीन देख हसबैंड ने कर दी हत्या ये भी पढ़ें:मुजफ्फरपुर में गर्लफ्रेंड से मिलने गए हिस्ट्रीशीटर को कमरे में


गोलियों से भूना जहां ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाते ही पुलिस मृतका के घर पहुंची और जख्मी हालत में अस्पताल पहुंचाया। लेकिन, इलाज के लिए ले जाने के दौरान रास्ते में बेटी की मौत हो


गई। अभी तक एफआईआर दर्ज नही की गई थी। घरवाले फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस टीम गांव में जाकर घटना की विस्तृत जांच कर रही है।