Play all audios:
बेलागंज। बिहार को बदलने के लिए प्लूरल्स पार्टी काम कर रही है। जब तक बिहारियों की जिंदगी नहीं बदलेगी, तब तक बिहार नहीं बदलेगा। यह बात प्लुरल्स पार्टी की प्रेसिडेंट पुष्पम प्रिया चौधरी दरधा
नदी के... Newswrap हिन्दुस्तान, गयाWed, 9 Sep 2020 10:22 PM Share Follow Us on __ बिहार को बदलने के लिए प्लूरल्स पार्टी काम कर रही है। जब तक बिहारियों की जिंदगी नहीं बदलेगी, तब तक बिहार नहीं
बदलेगा। यह बात प्लुरल्स पार्टी की प्रेसिडेंट पुष्पम प्रिया चौधरी दरधा नदी के किनारे पाईबिगहा में डोमा घाट पर कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कही। दरधा नदी के डोमा घाट पर पुल बनाने की मांग पर
कहा कि दो महीनों में प्लुरल्स कई सरकार बनने पर उनकी मांग पूरी कर दी जाएगी। प्लुरल्स पार्टी की प्रेसिडेंट पुष्पम प्रिया चौधरी गया के तीन दिवसीय दौरे के दूसरे दिन प्लुरल्स पार्टी के
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही कि मैं नहीं चाहती कि लोग 5 साल औऱ बेरोजगार रहें, क्योंकि मेरी प्राथमिकता रोजगार और रोजगार है। प्लुरल्स पार्टी की मुख्यमंत्री उम्मीदवार पुष्पम प्रिया
चौधरी ने कहा कि स्कूल बनाने औऱ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलना औऱ उसको संचालित करना आसान काम है जो किसी भी हाल में करना ही होगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को साथ लाए बिना विकास अधूरी औऱ खोखली
होगी। महिलाओं की आबादी लगभग आधी है। परंतु, उनकी सहभागिता उतनी नहीं है, महिलाओं को साथ लाना होगा तभी विकास सार्थक होगा। मुख्यमंत्री उम्मीदवार पुष्पम प्रिया चौधरी ने कहा कि मुझे जाति-धर्म से
कुछ नहीं लेना-देना क्योंकि हर जाति-धर्म वालों की हालात बुरे ही है हर आदमी आगे बढ़े मैं यही चाहती हूं।