स्काउट गाइड सदस्यों के बनाये मास्क उपयोग कर रहे रेलकर्मी

स्काउट गाइड सदस्यों के बनाये मास्क उपयोग कर रहे रेलकर्मी

Play all audios:

Loading...

स्काउट गाइड सदस्यों के बनाये मास्क उपयोग कर रहे रेलकर्मी Newswrap हिन्दुस्तान, गयाMon, 13 April 2020 05:05 PM Share Follow Us on __ पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के स्काउट एण्ड गाइड के


सदस्याओं तथा रेल कर्मी की पत्नी द्वारा कोरोना वायरस जैसी महामारी से बचने के उपाय के तहत लॉक डाउन की अवधि में अपनी निष्ठा एवं सेवा भावना के साथ फेस मास्क बनाकर अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही


हैं। इनके द्वारा निर्मित मास्क को गया जंक्शन सहित आसपास रेलवे स्टेशन पर कार्यरत रेल कर्मियों को उपलब्ध कराया जा रहा है। विदित हो कि डेहरी-आन-सोन के यातायात निरीक्षक विनय कुमार भी अपनी नियमित


ड्यूटी के बाद सपरिवार मास्क बनाने के काम में लगे हुए हैं। उनके द्वारा बनाया गया मास्क रेल कर्मियों में वितरित भी किया जा रहा है। डीडीयू रेल मंडल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा कली सक्सेना


ने मंडल में इस विकल्प को अपना कर इसकी शुरुआत की और इस तरह से कर्मचारियों को जल्द से जल्द मास्क की उपलब्धता सुनिश्चित करने की उचित मानवीय संवेदना को व्यक्त करने की प्रेरणा के साथ-साथ कोरोना


संक्रमण से बचाव के उपाय बताये हैं।