‘ग्रीन सिटी क्लीन सिटी के संदेश के साथ चला सफाई अभियान

‘ग्रीन सिटी क्लीन सिटी के संदेश के साथ चला सफाई अभियान

Play all audios:

Loading...

सदर अस्पताल परिसर में ‘ग्रीन सिटी क्लीन सिटी के संदेश के साथ शनिवार को विशष सफाई अभियान चलाया गया। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वावधान सैकड़ों महिला व पुरुष सदस्यों ने सफाई अभियान


में... हिन्दुस्तान टीम गोपालगंजSat, 24 Feb 2018 07:19 PM Share Follow Us on __ सदर अस्पताल परिसर में ‘ग्रीन सिटी क्लीन सिटी के संदेश के साथ शनिवार को विशष सफाई अभियान चलाया गया। संत निरंकारी


चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वावधान सैकड़ों महिला व पुरुष सदस्यों ने सफाई अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सफाई अभियान के दौरान कुछ ही घंटों में सदर अस्पताल परिसर चकाचक हो गया। गोपालगंज ब्रांच


के एसएल निरंकारी ‘मुखी ने बताया कि एक दिवसीय सफाई अभियान से लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए चलाया गया। अभियान का संचालन सोहन लाल व शिक्षक ज्ञानचंद ने किया। सफाई अभियान से पूर्व रैली का


आयोजन किया गया। रैली में शामिल संत निरंकारी मंडल में शामिल महिला व पुरुषों ने कहा कि प्रदूषण बाहर हो या अंदर दोनों हानिकारक है। रैली में ‘वृक्ष लगाएं विश्व बचाएं के नारे में भी लगाए गए। मौके


पर सुबीत कुमार, सुधीर कुमार, बलवान, कैलाश, पृथ्वीनाथ सिंह, वीरेन्द्र, अखिलेश्वर, अरुण, राजनाथ, कृष्णा, सोनू कुमार, परमेश्वर, कन्हैया जी प्रसाद, रंजना देवी, प्रमीला देवी, फूलकांती, गीता,


मंजू, रेणू, सरस्वती, गायत्री, बेबी, मीना, पूजा, सुनीता, श्रीकांती, रूची व आशा समेत अन्य महिलाएं शामिल थीं।