बिना डॉक्टर अस्पताल में हो रहा है इलाज

बिना डॉक्टर अस्पताल में हो रहा है इलाज

Play all audios:

Loading...

मालपा एपीएचसी बिना डॉक्टर का चल रहा है। जिस कारण मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पहले कभी इस अस्पताल में चौबीस घंटे प्रसव सेवा उपलब्ध थी। अब सिर्फ खानापूर्ति हो रही...


हिन्दुस्तान टीम खगडि़याSun, 14 Jan 2018 11:32 PM Share Follow Us on __ मालपा एपीएचसी बिना डॉक्टर का चल रहा है। जिस कारण मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पहले कभी इस अस्पताल


में चौबीस घंटे प्रसव सेवा उपलब्ध थी। अब सिर्फ खानापूर्ति हो रही है। अस्पताल में पदस्थापित आयुष चिकित्सक डॉ. विवेक केजरीवाल पिछले कुछ महीने पहले ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया। तब से अभी तक


मालपा अस्पताल में डॉक्टर का पदस्थापन नहीं किया गया है। बिना चिकित्सक के ही यहां मरीजों का इलाज होता है। हाल यह है कि यहां अब एएनएम के भरोसे अस्पताल चल रहा है। वहीं दिन में प्रसव भी एएनएम के


भरोसे ही संचालित किया जा रहा है। मरीजों को समुचित इलाज की सुविधा नहीं मिल रही है। बता दें कि अभी अस्पताल में डॉक्टर के नहीं रहने के कारण छह किलोमीटर दूर मरीजों को चौथम सीएचसी इलाज के लिए


जाना पड़ रहा है। इस अस्पताल में धुतौली पंचायत के लोगों के अलावा हरदिया एवं रोहियार पंचायत के भी हजारों लोग इलाज कराने आते थे। अब डॉक्टर के नहीं रहने के कारण बिना इलाज कराए ही मरीजों को बैरंग


लौटना पड़ रह है। इसके बावजूद इस ओर विभागीय अधिकारियों का कोई ध्यान नहीं है। इस संबंध में स्थानीय निवासी पूर्व प्रखंड प्रमुख नरेश प्रसाद बादल, सीपीआई के जिला मंत्री सह पूर्व प्रखंड प्रमुख


प्रभाकर प्रसाद सिंह एवं माकपा के अंचल मंत्री ललन प्रसाद रंजन ने कहा कि अस्पताल में डॉक्टर के नहीं रहने से स्थानीय गरीब मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस ओर


सीएस का ध्यान आकृष्ट कराया गया है। इधर सीएचसी प्रभारी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि डॉक्टर की कमी के बारे में वरीय अधिकारियों को लिखा गया है।