Play all audios:
किऊल एवं लखीसराय स्टेशन पर चल रहे नवनिर्माण कार्य की समीक्षा को मंगलवार को हाजीपुर जोन के मुख्य प्रशासिनक पदाधिकारी अशोक कुमार लखीसराय पहुंचे। गया से कंस्ट्रशन कार्य कार्य निरीक्षण कर
लखीसराय पहुंचे... Newswrap हिन्दुस्तान, लखीसरायWed, 18 Dec 2019 12:03 AM Share Follow Us on __ किऊल एवं लखीसराय स्टेशन पर चल रहे नवनिर्माण कार्य की समीक्षा को मंगलवार को हाजीपुर जोन के मुख्य
प्रशासिनक पदाधिकारी अशोक कुमार लखीसराय पहुंचे। गया से कंस्ट्रशन कार्य कार्य निरीक्षण कर लखीसराय पहुंचे कंस्ट्रशन विभाग के पदाधिकारी ने किऊल एवं लखीसराय में हो रहे निर्माण का स्थल पर पहुंच
कर निरीक्षण किया गया और निर्माण कार्य में लगे कर्मियों को कार्य में गति लाने को निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि कार्य में अपेक्षापूर्ण गति नहीं होने के कारण निर्माण कार्य को पूरा होने में
समय लग रहा है। पदाधिकारियों को कुमार को उन्होंने निर्माण कार्य में विलंब होने को कारण पूछा और किसी प्रकार की परेशानी के बारे स्थिति स्पष्ट करने को कहा। उन्होंने किऊल प्लेटफॉर्म पर
विस्तारीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया साथ ही पूल पर ट्रैक बिछाने के कार्य का भी जायजा लिया। मुख्य संरक्षा पदाधिकरी अशोक कुमार लखीसराय पहुंच किऊल एवं लखीसराय जंक्शन पर चल रहे नवनिर्माण
कार्यों का निरीक्षण निर्माण स्थल पर जाकर किया। तकरीबन आधा घंटे तक लख्ीासराय जंक्शन पर हो रहे कार्य का निरीक्षण करने के बाद अशोक कुमार पैदल ही किऊल जंक्शन पहुंचे। किऊल जंक्शन पहुंच वहां चल
रहे निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। आरआरआई कार्य से प्रभावित होने वाले रेलवे ट्रैक का निरीक्षण किया। रेलवे ट्रैक को निरीक्षण करने के बाद आरआरआई पैनल रूम पहुंच कर आरआरआई कार्य को जायजा
लिया। उन्होंने बताया कि किऊल एवं लखीसराय में रेलवे में हो रहे कार्यो में संबंधित पदाधिकारियों को कार्य में तेजी लाने को निर्देश दिया गया है। आरआरआई कार्य की शुरुवात में रूकावट बनी सभी कार्यो
को दिसंबर माह के लास्ट पूरा करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने संभावना जताई सबकुछ ठीकठाक रहा तो जनवरी माह में आरआरआई कार्य को शुरु करा दिया जाएगा। मौके पर किऊल स्टेशन प्रबंधक साधु यादव,
ट्रैफिक इंस्पेक्टर विकास कुमार चौरसिया, लखीसराय बुकिंग सुरवाइजर संजय दास, ललन कुमार एवं दयानंद कुमार मौजूद थे।