मृणाल अध्यक्ष, देवेंद्र उपाध्यक्ष; एससी कमीशन में चिराग पासवान के बहनोई और मांझी के दामाद सेट

मृणाल अध्यक्ष, देवेंद्र उपाध्यक्ष; एससी कमीशन में चिराग पासवान के बहनोई और मांझी के दामाद सेट

Play all audios:

Loading...

Hindi NewsBihar NewsMrinal chairman Devendra vice chairman Chirag Paswan brother in law Manjhi son in law set in Bihar SC commission बिहार एससी कमीशन के अध्यक्ष बनाए गए मृणाल पासवान लोजपा


आरवी के सुप्रीमो चिराग पासवान के जीजा हैं तो उपाध्यक्ष देवेंद्र मांझी हम सुप्रीमो जीतनराम मांझी के दामाद हैं। Sudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटनाSun, 1 June 2025 01:05 PM Share Follow Us on


__ बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार ने कई आयोगों का गठन कर मास्टर कार्ड खेल दिया है। उच्च जाति आयोग, एससी कमीशन, महादलित आयोग मछुआरा आयोग के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों को नामों की


घोषणा कर दी गयी है। लेकिन, सबसे अधिक चर्चा एससी कमीशन को लेकर है जिसके गठन में नीतीश कुमार ने एक साथ मोदी कैबिनेट के मंत्री चिराग पासवान और जीतनराम मांझी दोनों को खुश कर दिया है। बिहार


अनुसूचित जाति आयोग में अध्यक्ष के रूप में मृणाल पासवान और उपाध्यक्ष के पद पर देवेंद्र मांझी को सेट किया गया है। नालंदा के संजय कुमार रविदास, पटना के रुबेल रविदास और अजीत कुमार चौधरी,


औरंगाबाद के ललन राम,वैशाली के राम नरेश कुमार, भोजपुर के राम ईश्वर रजक और मुंगेर के मुकेश मांझी को सदस्य बनाया गया है। अध्यक्ष बनाए गए मृणाल पासवान लोजपा आरवी के सुप्रीमो चिराग पासवान के


जीजा(रामविलास पासवान के दामाद) हैं तो उपाध्यक्ष देवेंद्र मांझी हम सुप्रीमो जीतनराम मांझी के दामाद हैं। देवेंद्र मांझी तब चर्चा में आए थे जब उन्हें जीतनराम मांझी ने अपना पीए बनाया था। सवाल


उठाए जाने के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। ये भी पढ़ें:सवर्ण, महादलित के बाद मछुआरा आयोग का गठन, नीतीश सरकार का चुनावी खेला! बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में शामिल चिराग पासवान और


जीतनराम मांझी के कुछ बयान चर्चा में हैं। जीतनराम मांझी ने कई बार यह कहा कि उनकी पार्टी को चालीस सीट दी जाना चाहिए। गया में कार्यकर्ताओं के बीच मांझी ने कहा था कि चालीस पर लड़ेंगे, बीस पर


जीतेंगे तब ना सरकार से अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे। सीट शेयरिंग की चर्चा से पहले मांझी के इस बयान से एनडीए के विरोधियों को कटाक्ष का मौका मिल गया। राजद की ओर से कहा गया कि एनडीए में


सिर फुटौव्वल शुरू हो गया। ये भी पढ़ें:नीतीश सरकार का चुनावी दांव! मनोज महादलित आयोग, देवेंद्र SC कमीशन उपाध्यक्ष बने इधर चिराग पासवान ने बिहार में अपनी सक्रियता तेज कर दिया है। पार्टी


सूत्रों की मानें तो उनका विधानसभा चुनाव लड़ना तय है, आधिकारिक ऐसान बाकी है। 2020 विधानसभा चुनाव में चिराग पासवान ने जदयू को काफी नुकसान पहुंचाया था। ये भी पढ़ें:चुनावी मोड में नीतीश; महाचंद्र


सवर्ण आयोग शैलेन्द्र ST कमीशन के अध्यक्ष बने ये भी पढ़ें:मुजफ्फरपुर आई हॉस्पिटल पर 5 लाख का जुर्माना, उपभोक्ता आयोग का फैसला