Play all audios:
संग्रामपुर | एक संवाददाता अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के शहादत दिवस पर कुआंगढ़ी गांव... Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरMon, 1 March 2021 03:45 AM Share Follow Us on __ संग्रामपुर | एक संवाददाता अमर
शहीद चंद्रशेखर आजाद के शहादत दिवस पर कुआंगढ़ी गांव में शनिवार को उनकी प्रतिमा का अनावरण विधायक डॉ. मेवालाल चौधरी, पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी, भागलपुर सीटीएस के प्रिंसिपल मिथलेश कुमार, कांग्रेस
नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा, जदयू के राजीव कुमार सिंह, मुखिया सारिका सिंह आदि ने संयुक्त रुप से किया। कार्यक्रम के आयोजक समाजसेवी ठाकुर प्रियदर्शी थे। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में
प्रसिद्ध गायक अल्ताफ राजा ने अपने देशभक्ति गीतों से महफिल में ऐसा समा बांधा की श्रोता भारत माता की जयकारे लगाते रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ रितु रंजन के गीतों से हुआ। इन्होंने ए मेरे वतन के
लोगों जरा आंख में भर लो पानी जो शहिद हुए हैं,उनकी जरा याद करों कुर्बानी गीत प्रस्तुत कर लोगों में देशभक्ति का जज्बा भर दिया। फिल्मी गायक अल्ताफ राजा ने अपने गानों की प्रस्तुतियां दीं। राजा
के मशहूर गाने तुम तो ठहरे परदेसी साथ क्या निभाओगे पर लोग जमकर झूमे। उन्होंने देशभक्ति गीतों को भी गाया। मुम्बई की गायिका रितु रंजन ने जब मेरा मुल्क मेरा देश गाना शुरू किया तो श्रोता वाहवाह
कर उठे। मनोज परवाना ने हाल क्या है दिलो का ना पुछो सनम गाकर माहौल को मदमस्त कर दिया। गायक एस कुमार द्वारा प्रस्तुत गीत मेरा कर्मा तू मेरा धर्मा तू को भी लोगों ने पसंद किया। प्रशांत मिश्रा
तबला, राजू खान ढोलक, राहुल कुमार की बोर्ड, राजीव कुमार बैंजो पर संगत किया। उदघोषक मनीष एवं शहवाज खान थे। कार्यक्रम में अमित कुमार झा, किशोर किंकर, त्रिभुवन झा, विजय शंकर झा, विष्णुकांत झा ,
ललन शर्मा, श्याम यादव, आमोद झा आदि मौजूद थे।