बहुला चौथ व्रत रख महिलाओं ने मांगी संतान की सलामती

बहुला चौथ व्रत रख महिलाओं ने मांगी संतान की सलामती

Play all audios:

Loading...

भाद्रपद मास के कृष्णपक्ष चतुर्थी शुक्रवार को महिलाओं ने अपनी संतान की सलामती व दीर्घायु के लिए बहुला चौथ व्रत रखी। कष्टों के निवारण को संकष्टी चतुर्थी व्रत भी किया... Newswrap हिन्दुस्तान,


मुजफ्फरपुरSat, 8 Aug 2020 05:33 PM Share Follow Us on __ भाद्रपद मास के कृष्णपक्ष चतुर्थी शुक्रवार को महिलाओं ने अपनी संतान की सलामती व दीर्घायु के लिए बहुला चौथ व्रत रखी। कष्टों के निवारण


को संकष्टी चतुर्थी व्रत भी किया गया। लॉकडाउन के कारण घरों में विधि-विधान से इस व्रत को किया गया। व्रतियों ने दिनभर उपवास रखकर शाम में मंडप सजाया। मिट्टी के गौरी, गणेश, महादेव व नंदी बनाई।


इसके बाद पंडितों के मंत्रोच्चारण के बीच भांग, धतूरा, बेलपत्र, फल, फूल, अक्षत व मिठाई से पूजा-अर्चना की। मां पार्वती को वस्त्र व शृंगार सामाग्री अर्पण किये गये। इसके बाद पंडितों से बहुला व्रत


की कथा सुनी। व्रतियों ने आरती के बाद शिव-पार्वती व गणेश के भजन भी गाये। इसके बाद फलाहार किया। वही संकष्टी चतुर्थी व्रत रखने वाली व्रतियों ने चंद्रमा के उदय होते ही शिव-पार्वती गणेश की पूजा


कर चंद्रमा को उजला फूल व दूध से अर्ध्य देकर सभी विघ्न बाधाओं को दूर करने की प्रार्थना की। बैरिया की रेखा देवी और भगवानपुर की मुन्नी देवी बताती हैं कि संतान की खुशहाली की आस से इस व्रत को कई


वर्षों से करती आ रही है। मान्यता है कि इससे सारी विपदाएं दूर होती हैं।