राजस्व कर्मियों की सैलरी बढ़ेगी, पदनाम भी बदलेगा; नीतीश सरकार ने मानी मांगें

राजस्व कर्मियों की सैलरी बढ़ेगी, पदनाम भी बदलेगा; नीतीश सरकार ने मानी मांगें

Play all audios:

Loading...

Hindi NewsBihar NewsRajaswa Karmchari salary hike designation will also change Nitish government accepted demands बिहार में पिछले महीने हड़ताल करने वाले राजस्व कर्मचारियों की मांगें सरकार ने


मान ली है। राजस्व कर्मियों की सैलरी बढ़ाई जाएगी, साथ ही उनका पदनाम भी बदलकर सहायक राजस्व अधिकारी किया जाएगा। Jayesh Jetawat हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटनाTue, 3 June 2025 09:57 AM Share Follow Us


on __ बिहार के राजस्व कर्मचारियों की सैलरी बढ़ने वाली है, साथ ही उनका पदनाम भी बदला जाएगा। नीतीश सरकार ने उनकी मांगें मान ली हैं। राजस्व विभाग के अधिकारियों और संयुक्त संघर्ष मोर्चा के


पदाधिकारियों के बीच सोमवार को वार्ता हुई। विभाग ने राजस्व कर्मचारियों की अधिकतर मांगों को मान लिया। संघ के महासचिव नारायण शर्मा ने कहा कि राजस्व कर्मचारियों का पदनाम बदलकर सहायक राजस्व


अधिकारी किया जाएगा। राजस्व कर्मियों की पोस्टिंग गृह जिले या आसपास के जिलों में ही होगी। साथ ही उनके ग्रेड पे और वेतन में बढ़ोतरी होगी। बताया जा रहा है कि वेतनमान बनने के बाद पंचायतों में काम


करने के लिए लेवल टू के एक क्लर्क सहायक के तौर पर दिया जाएगा। सरकार से सकारात्मक वार्ता के बाद ही संघ ने विधिवत हड़ताल समाप्त करने का औपचारिक ऐलान किया। बिहार के लगभग 4 हजार राजस्व कर्मी अब


काम पर लौट गए हैं। ये भी पढ़ें:राजस्व कर्मियों की 7 मई से जारी हड़ताल खत्म, 30 मई तक का था अल्टीमेटम वार्ता में सरकार की ओर से विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह और सचिव जय कुमार सिंह


शामिल हुए। वार्ता में संघ के चंद्रकिशोर प्रसाद, लक्ष्मी बाबू, कौशलेंद्र कुमार सिंह, चंद्रशेखर चौबे, राम कुमार झा, अभिषेक त्रिवेदी, अभिषेक कुमार तिवारी, संतोष आर्या, शंकर कुमार, हरिनंदन


कुमार, राकेश कुमार मौजूद रहे। बता दें कि पिछले महीने राजस्व कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे। इस वजह से सभी जिलों में जमीन से जुड़े काम प्रभावित हो रहे


थे। राज्य सरकार की ओर से उन्हें बार-बार काम पर लौटने की चेतावनी दी गई थी। पिछले हफ्ते सरकार से वार्ता से बनी सहमति के बाद राजस्वकर्मी काम पर लौट गए।