Play all audios:
आपके अपने अखबार दैनिक हिन्दुस्तान की ओर से गुरुवार को इंटर साइंस के लाखों छात्रों के लिए टेली काउंसिलिंग आयोजित की गई। पटना विश्वविद्यालय के सायंस कॉलेज के केमेस्ट्री के शिक्षक प्रो रजनीश
कुमार ने... आपके अपने अखबार दैनिक हिन्दुस्तान की ओर से गुरुवार को इंटर साइंस के लाखों छात्रों के लिए टेली काउंसिलिंग आयोजित की गई। पटना विश्वविद्यालय के सायंस कॉलेज के केमेस्ट्री के शिक्षक
प्रो रजनीश कुमार ने छात्रों को टिप्स दिए। प्रो. रजनीश ने छात्रों को सलाह दी कि केमेस्ट्री में बेहतर अंक लाने के लिए उसका कान्सेप्ट समझना बहुत जरूरी है। आंकिक (न्यूमेरिकल) प्रश्न का अच्छे से
अभ्यास करें। क्योंकि आंकिक प्रश्न वस्तुनिष्ठ, लघु उत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय सभी में आते हैं। इस कारण हर दिन तीन से चार घंटे आंकिक प्रश्न की तैयारी पर देना चाहिए। प्रो. रजनीश कुमार ने
काउंसिलिंग के दौरान बताया कि केमेस्ट्री बहुत कठिन विषय नहीं है। बस जरूरत है इसे समझने की। यदि आप केमेस्ट्री को बेहतर तरीके से समझ जाएंगे, तो यह सबसे आसान विषय है। काउंसिलिंग के दौरान छात्रों
ने कई सवाल किए। एक्सपर्ट की ओर से छात्रों की हर समस्याओं का हल किया गया। दीर्घ उत्तरीय हल करते समय रखें ध्यान दीर्घ उत्तरीय का एक प्रश्न पांच अंकों का होगा। इसमें डिराइवेशन, धातुओं में
निष्कर्षण की विधि, न्यूमेरिकल प्रॉब्लम और ऑर्गेनिक कन्वर्सन से सवाल होंगे। इसे हल करते समय छात्रों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि इसका उत्तर पूर्ण होना चाहिए। न्यूमेरिकल के सवालों में इकाई
पर विशेष ध्यान देना होगा। उत्तर की भाषा सरल और स्पष्ट होनी चाहिए। निर्धारित 250 शब्दों में ही उत्तर दें। 75 शब्दों में लिखें लघु उत्तरीय प्रश्न लघु उत्तरीय का एक प्रश्न दो अंक का होगा।
इसमें भौतिक रसायन पदों को परिभाषित करना, अकार्बनिक में भी पदों की व्याख्या, क्या होता है जब रिएक्शन कराया जाता है, इस तरह के सवाल पूछे जाएंगे। साथ ही कुछ महत्वपूर्ण प्रतिक्रियाएं पूछी जा
सकती हैं। कार्बनिक रसायन में समावयता, यौगिकों के बीच का अंतर, यौगिकों की पहचान व कुछ नाम वाले प्रमुख प्रतिक्रियाओं से सवाल पूछे जाएंगे। इसका जवाब 50 से 75 शब्दों से अधिक नहीं देना चाहिए।
कोशिश करें कि लघु उत्तरीय सवालों का जबाव टू द प्वाइंट लिखें। एनसीईआरटी की पुस्तक पढ़ें अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए एनसीईआरटी की पुस्तक निश्चित रूप से पढ़ें। इसके अलावा प्रदीप पब्लिकेशन की
पुस्तक भी काफी लाभकारी है। न्यूमेरिकल प्रॉब्लम के लिए प्रदीप की पुस्तक सबसे उपयुक्त है। अधिक अंक पाने के लिए क्या करें केमेस्ट्री में अधिक अंक पाने के लिए छात्रों को शब्दों में व्याख्या के
साथ रासायनिक प्रतिक्रिया ग्राफ के द्वारा चित्रण कर सवालों का जवाब देना होगा। उत्तर की भाषा स्पष्ट होनी चाहिए, जिससे परीक्षक पढ़कर आसानी से समझ सकें और कुछ अर्थ निकाल सकें। कभी भी उत्तर
घुमावदार नहीं दें। बिहार बोर्ड की ओर से इस बार परीक्षकों को भी ट्रेनिंग दिया जा रहा है। ताकि छात्रों के कॉपियों का मूल्यांकन बेहतर तरीके से हो। छात्रों को अपनी बौद्धिक क्षमता के आधार पर
सवालों का जबाव देना चाहिए। क्वेश्चन बैंक का करें प्रैक्टिस विशेषज्ञों की मानें तो कम समय में छात्रों के लिए सबसे लाभकारी क्वेशचन बैंक का प्रैक्टिस करना होगा। छात्र 2009-17 तक का क्वेशचन
बैंक को पूरी तरह से पढ़कर प्रैक्टिस कर लेना होगा। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति मॉडल पेपर भी देख लें। पाठ्यक्रम में अंक वितरण रसायन गतिकी - चार अंक, विद्युत रसायन - 4 से 5 अंक, जटिल यौगिक -
4 अंक, बायो मॉलिक्यूल्स - 3 अंक, दौनिक जीवन में रसायन - 3 अंक, पृष्ठ रसायन - 3 अंक, घोल - 3 से 4 अंक ठोस अवस्था, रासायनिक गतिकी, विद्युत रसायन से सवाल पूछे जाते हैं। अकार्बनिक केमेस्ट्री
में एसपीडी ब्लॉक एलिमेंट्स, रासायनिक बंधन, महत्वपूर्ण है। कार्बनिक रसायन में समावयवता, प्रतिक्रियाओं के प्रकार, अल्काइल हैलाइड, एल्डीहाइड कीटोन, अल्कोहल व एमिन महत्वपूर्ण है। वस्तुनिष्ट
प्रश्नों को हल करने के लिए सभी चैप्टर को ध्यानपूवर्क पढ़ना जरूरी है। विशेषज्ञ के टिप्स : परीक्षा एक प्रक्रिया है, इसके लिए तनाव लेने की आवश्यकता नहीं है शांतिपूर्ण वातावरण में पढ़कर मनन करें,
इससे ज्यादा सवाल याद होगा अधिक लिखने की आदत डालें, यह आपको अच्छा अंक लाने में मदद करेगा प्रतिदिन हर विषय की पढ़ाई आवश्यकता अनुसार करें अब नए चैप्टर पढ़ने के बजाए पढ़े हुए चैप्टर का अभ्यास करें
न्यूमेरिकल से ऐसे होंगे सवाल आंकिक (न्यूमेरिकल) प्रश्नों में प्रयोग किये जाने वाले राशि को एक ही यूनिट एसआई या सीजएस में प्रयोग करें। आंकिक प्रश्न लघु उत्तरीय व दीर्घ उत्तरीय दोनों कोटि
में आ सकते हैं। आंकिक प्रश्नों के लिए टेक्स्ट बुक में बनाये गये सवालों को बनाने का प्रयास करें। आंकिक प्रश्नों के लिए रसायन गतिकी, विद्युत रसायन, घोल, पृष्ठ रसायन आदि प्रमुख हैं। फिजिक्स,
केमेस्ट्री और बायोलॉजी के ऐसे होंगे सैंद्धांतिक प्रश्न पत्र कुल अंक - 70 50 फीसदी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे। यानी कुल 70 अंक में 35 अंक के वस्तुनिष्ठ प्रश्न के होंगे 20 अंकों के 10
लघु उत्तरीय प्रश्न होंगे 15 अंकों के तीन दीर्घ उत्तरीय प्रश्न होंगे प्रायोगिक परीक्षा कुल अंक - 30 प्रयोग - 12 अंक, क्रियाकलाप - 8 अंक, सतत कॉपी - पांच अंक, मौखिक प्रश्न - 5 अंक
इन्होंने पूछे सवाल : कुंदन कुमार खगड़िया, रितिक कुमार गुप्ता, संदीप कुमार मुजफ्फरपुर, कामेंद्र कौशल, गुड़िया, मुकेश कुमार पटना, गुलशन कुमार, कहलगांव, राजनारायण रजक, सीतामढ़ी, काजल कुमारी,
भागलपुर, गौरव कुमार मिश्रा, सत्यम कुमार दरभंगा, साहिद खान, पश्चिम चंपारण, विक्की कुमार, शेखपुरा, गोविंद कुमार, मधुबनी, नीतीश कुमार, सीवान, अमरेश, सुपौल, उज्जवल कुमार गया, धीरज कुमार नालंदा,
नीतीश कुमार मिश्रा पूर्णिया, विकास कुमार, सारण, अभिषेक कुमार पटना, मो. फिरो