Play all audios:
राजस्थान बोर्ड कल दोपहर 12.30 बजे 5वीं क्लास का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट RAJSHALADARPAN.NIC.IN पर जाकर चेक कर सकेंगे। Yogesh Joshi लाइव
हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 29 May 2025 11:01 PM Share Follow Us on __ RBSE 5TH BOARD RESULT 2025 : राजस्थान बोर्ड कल दोपहर 12.30 बजे 5वीं क्लास का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। रिजल्ट जारी
होने के बाद स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट rajshaladarpan.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। शाला दर्पण पोर्टल पर रिजल्ट चेक किया जा सकेगा। 5वीं क्लास में प्रदेशभर में 13.58 लाख स्टूडेंट्स पंजीकृत हैं।
राजस्थान 5वीं बोर्ड परीक्षा 7 अप्रैल से 17 अप्रैल तक आयोजित हुई थी। पिछले वर्ष यानी 2024 में पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षाएं, बीकानेर ने राजस्थान 5वीं और 8वीं का रिजल्ट एक साथ जारी किया था।
इस साल 8वीं का रिजल्ट पहले ही घोषित कर दिया गया है। ऐसे चेक करें रिजल्ट- आरबीएसई 5वीं का रिजल्ट स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को रोल
नंबर पता होना चाहिए। आपको सबसे पहले शाला दर्पण पोर्टल rajshaladarpan.nic.in पर जाना होगा। यहां रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करने के बाद अपना रोल नंबर एवं जिला और डेट ऑफ बर्थ सब्मिट करनी होगी। अब
रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा। पिछले साल का रिजल्ट कैसा रहा: आरबीएसई 5वीं में पिछले साल 31.59 प्रतिशत बच्चों का ए ग्रेड आया, बी ग्रेड- 57.33 प्रतिशत, सी ग्रेड- 8.12 फीसदी और डी ग्रेड 0.01
फीसदी ने हासिल किया। अगले साल से होंगे ये बदलाव- आरबीएसई 5वीं बोर्ड परीक्षा में अगले साल से से सरकार इसके सिलेबस में बदलाव कर रही है। नई शिक्षा नीति-2020 के प्रावधानों के अनुसार 5वीं कक्षा
तक के नए सिलेबस को मंजूरी दे दी गई है। नया सिलेबस और किताबें जुलाई तक स्टूडेंट्स को मिल जाएंगी। ये भी पढ़ें:Live: jacresults.com पर जारी होगा झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट