Ipl के क्वालीफायर 2 में ऐसा है मुंबई इंडियंस का ट्रैक रिकॉर्ड, दो बार मिली है जीत, मगर...

Ipl के क्वालीफायर 2 में ऐसा है मुंबई इंडियंस का ट्रैक रिकॉर्ड, दो बार मिली है जीत, मगर...

Play all audios:

Loading...

IPL के क्वालीफायर 2 में मुंबई इंडियंस का ट्रैक रिकॉर्ड अभी तक 50-50 है। टीम को दो बार जीत मिली है, लेकिन एक बार भी टीम एलिमिनेटर जीतने के बाद क्वालीफायर 2 में जीत हासिल नहीं कर पाई है।


इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के पांच खिताब मुंबई इंडियंस ने जीते हैं, लेकिन एक बार भी मुंबई ने एलिमिनेटर खेलने के बाद खिताबी जीत हासिल नहीं की है। 2025 के सीजन में मुंबई इंडियंस ने


एलिमिनेटर जीता है और क्वालीफायर 2 में प्रवेश किया है, लेकिन क्वालीफायर 2 में मुंबई इंडियंस का जो ट्रैक रिकॉर्ड है, वह बहुत अच्छा नहीं है। टीम एलिमिनेटर जीतकर कभी भी क्वालीफायर 2 नहीं जीती


है। मुंबई इंडियंस ने अब तक चार बार क्वालीफायर 2 खेला है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दो बार टीम इसे जीती है और दो मुकाबले हारी है। चौंकाने वाली बात ये है कि जब-जब टीम एलिमिनेटर जीतकर


क्वालीफायर 2 में पहुंची है तो उसने हार ही झेली है। ऐसे में ये रिकॉर्ड बहुत ही ज्यादा परेशान करने वाले मुंबई इंडियंस के लिए है। ये भी पढ़ें:VIDEO: बुमराह से बर्दाश्त नहीं हुआ जयवर्धने का


'ज्ञान', कोच को फिर यूं समझाया साल 2011 में प्लेऑफ्स की शुरुआत हुई थी। उसी सीजन मुंबई ने पहली बार एलिमिनेटर जीतकर क्वालीफायर 2 में प्रवेश किया था, लेकिन क्वालीफायर 2 में टीम को हार


का सामना करना पड़ा था। इसके बाद 2013 में मुंबई इंडियंस ने क्वालीफायर 1 में चेन्नई से हारने के बाद क्वालीफायर 2 में राजस्थान रॉयल्स को हराया था। इसके बाद 2017 में क्वालीफायर 1 में राइजिंग


पुणे सुपर जायंट्स से हारने के बाद केकेआर को क्वालीफायर 2 में हराया था। वहीं, एलिमिनेटर जीतकर क्वालीफायर 2 में दूसरी बार मुंबई इंडियंस 2023 में पहुंची थी। एलिमिनेटर में एमआई ने लखनऊ सुपर


जायंट्स को हराया था, लेकिन क्वालीफायर 2 में गुजरात टाइटन्स से मुंबई को हार मिली थी। अब टीम फिर से एलिमिनेटर जीतने के बाद क्वालीफायर 2 में पहुंची है? इस बार भिड़ंत पंजाब किंग्स से है।


क्वालीफायर 2 में मुंबई इंडियंस का ट्रैक रिकॉर्ड 2011 में एलिमिनेटर में जीत, लेकिन Q2 में हार 2013 में Q1 में हार मिली, लेकिन Q2 जीता 2017 में Q1 में हार और Q2 में जीत मिली 2023 में एलिमिनेटर


जीता, लेकिन Q2 गंवाया 2025 में एलिमिनेटर में जीत, Q2 का नतीजा बाकी