साई सुदर्शन ने रचा इतिहास, ipl सीजन में 700+ रन बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज; कोहली के क्लब में भी मारी एंट्री

साई सुदर्शन ने रचा इतिहास, ipl सीजन में 700+ रन बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज; कोहली के क्लब में भी मारी एंट्री

Play all audios:

Loading...

साई सुदर्शन अब IPL इतिहास में एक सीजन में 700 से अधिक रन बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में अपने ही कप्तान शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा है। IPL 2025 के एलिमिनेटर


मुकाबले को मुंबई इंडियंस ने 20 रनों से जीतकर गुजरात टाइटंस को बाहर का रास्ता दिखाया। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी MI की टीम ने GT को जीत के लिए 229 रनों का टारगेट दिया था। इस स्कोर का


पीछा करते हुए गुजरात के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने अकेले लड़ाई लड़ी, मगर वह टीम को जीत नहीं दिला सके। साई की 49 गेंदों पर 80 रनों की पारी के बावजूद गुजरात निर्धारित 20 ओवर में 208 रन ही


बना सकी। GT यह मैच तो नहीं जीत पाई, मगर साई सुदर्शन इतिहास रचने में जरूर कामयाब हुए। ये भी पढ़ें:गुजरात टाइटन्स को क्यों मिली एलिमिनेटर मैच में हार? शुभमन गिल ने गिनाए कारण साई सुदर्शन अब IPL


इतिहास में एक सीजन में 700 से अधिक रन बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में अपने ही कप्तान शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा है। गिल ने 2023 में 23 साल, 257 दिन की उम्र


में 890 रन बनाए थे, वहीं साई सुदर्शन ने अब 23 साल, 227 दिन की उम्र में 759 रन बनाकर सीजन का अंत किया। IPL सीजन में 700+ रन बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज: साई सुदर्शन - 23 साल, 227 दिन शुभमन


गिल - 23 साल, 257 दिन साई सुदर्शन अब टूर्नामेंट के इतिहास में एक सीजन में 750 या उससे अधिक रन बनाने वाले भी केवल पांचवें ही बल्लेबाज बने हैं। उन्होंने इस मामले में विराट कोहली, जोस बटलर और


डेविड वॉर्नर जैसे दिग्गजों के क्लब में अपनी जगह बनाई है। ये भी पढ़ें:IPL: प्लेऑफ मैच में पहली बार बने इतने रन कि टूट गए टूर्नामेंट के सारे रिकॉर्ड विराट कोहली ने 2016 में 973 रन, शुभमन गिल ने


2023 में 890, जोस बटलर ने 2022 में 863 और डेविड वॉर्नर ने 2016 में 848 रन बनाए थे। साई सुदर्शन IPL 2025 प्रदर्शन- साई सुदर्शन के बल्ले से आईपीएल 2025 में यह 759 रन 55.4 की औसत के साथ निकले,


इस दौरान उन्होंने 5 अर्धशतक और एक नाबाद शतक जड़ा। साई के बल्ले से यह शतकीय पारी दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आई थी जब कप्तान के साथ मिलकर उन्होंने 200 से अधिक रन का पीछा करते हुए 108 रन बनाए


थे।