Play all audios:
टेस्ट खेले बिना बढ़े टीम इंडिया के प्वॉइंट्स भारत ने आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष स्थान बरकरार रखने के साथ दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया पर अपनी बढ़त भी मजबूत कर ली है। टेस्ट रैंकिंग की
गणना से 2014-15 के रिजल्ट्स निकाल देने और 2015-16 से लेकर 2016-17 के रिजल्ट्स को 50 फीसदी ही महत्व देने के बाद भारत ने दूसरे नंबर पर काबिज दक्षिण अफ्रीका पर अपनी बढ़त 13 अंक की कर दी है। IPL
की विस्तृत कवरेज के लिए यहां क्लिक करें... पहले यह केवल चार अंक की थी। भारत ने 2014-15 सीजन में ऑस्ट्रेलिया से चार टेस्ट मैचों की सीरीज 0-2 से गंवायी थी। इससे पहले वो 2014 की गर्मियों में
इंग्लैंड से 1-3 से हार गया था। इसके बाद भारत का प्रदर्शन शानदार रहा। उसने 2016-17 सीजन में 13 टेस्ट मैचों में से दस में जीत दर्ज की। PICS: रोहित के गोल्डन डक पर उतरा रितिका का चेहरा, अनुष्का
ने मचाया शोर TWITTER JOKES: भाभी जी की फिल्म 'जीरो' प्रमोट करके लौटे रोहित शर्मा, पढ़ें ऐसे ही मजेदार जोक्स भारत के कुल अंक अब 125 हो गए हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका के पांच अंक कम
होने कारण 112 अंक ही रह गए हैं। दक्षिण अफ्रीका हालांकि अन्य टीमों से काफी आगे है। ऑस्ट्रेलिया 106 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। उसे अपडेट के बाद चार अंक का फायदा हुआ। वो फिर से न्यूजीलैंड की
जगह तीसरे स्थान पर पहुंचा जो कि 3 अप्रैल को अंतिम कट ऑफ तिथि में उससे आगे निकल गया था। इंग्लैंड को एक अंक का फायदा हुआ है ओर वह पांचवें स्थान पर है। टॉप-5 में पाकिस्तान शामिल नहीं अंतिम कट
ऑफ तिथि को तीसरे स्थान पर रहने के कारण न्यूजीलैंड ने अपने लिए 200,000 डॉलर सुनिश्चित किए। भारत ने कट ऑफ तिथि पर पहले स्थान पर रहने के कारण दस लाख डॉलर और दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे स्थान पर
रहने से पांच लाख डॉलर जीते। नए अपडेट के बाद न्यूजीलैंड के 102 अंक हैं, जबकि इंग्लैंड के 98 अंक हो गए हैं। यही नहीं बांग्लादेश को भी फायदा हुआ है और वो वेस्टइंडीज को पीछे छोड़कर आठवें स्थान
पर पहुंच गया है। ये पहला मौका है जबकि वेस्टइंडीज नौवें स्थान पर खिसका है। वेस्टइंडीज को पांच अंक का नुकसान हुआ और उसके अब 67 अंक हैं जबकि बांग्लादेश को चार अंक मिले और उसके 75 अंक हो गये
हैं। श्रीलंका को एक अंक का नुकसान हुआ और वो छठे स्थान पर है जबकि जिम्बाब्वे को एक अंक का फायदा हुआ और उसके अब दो अंक हो गए हैं। अफगानिस्तान और आयरलैंड को भी अब पूर्णकालिक सदस्यता मिल चुकी है
और अपना पहला टेस्ट मैच खेलने के बाद वे भी इस सूची में जगह बनाएंगे। आयरलैंड को 11 से 15 मई के बीच डब्लिन में पाकिस्तान के खिलाफ जबकि अफगानिस्तान को 14 से 18 जून के बीच बेंगलुरू में भारत के
खिलाफ अपना पदार्पण टेस्ट मैच खेलना है।