जहीर खान ने बताया, क्या खूबी रोहित शर्मा को बनाती हैं महान कप्तान, बोले- लिस्ट बहुत लंबी है

जहीर खान ने बताया, क्या खूबी रोहित शर्मा को बनाती हैं महान कप्तान, बोले- लिस्ट बहुत लंबी है

Play all audios:

Loading...

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान को लगता है कि रोहित शर्मा में दबाव की परिस्थितियों में एक शांत बनाए रखने की क्षमता है, जो बदले में अपने खिलाड़ियों का सर्वश्रेष्ठ सामने लाती है। रोहित...


Mridula Bhardwaj लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीThu, 27 Aug 2020 08:08 AM Share Follow Us on __ पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान को लगता है कि रोहित शर्मा में दबाव की परिस्थितियों में एक


शांत बनाए रखने की क्षमता है, जो बदले में अपने खिलाड़ियों का सर्वश्रेष्ठ सामने लाती है। रोहित शर्मा की कप्तानी की यह खूबी उनकी कई महान विशेषताओं में से एक है। जहीर खान ने 2014 में रोहित शर्मा


की कप्तानी में मुंबई इंडियंस के लिए खेला था। उन्हें लगता है कि 'हिटमैन' की लीडरशिप में सकारात्मकता है। उनकी कप्तानी की यह खासियत उन्हें एक महान कप्तान बनाती है। आईपीएल की बाकी


फ्रेंचाइजी के साथ-साथ मुंबई इंडियंस की टीम भी यूएई पहुंच चुकी है और जरूरी क्वारंटाइन में अपना वक्त बिता रही है। कोरोना वायरस महामारी की वजह से इस साल आईपीएल का 13वां सीजन 19 सितंबर से 10


नवंबर के बीच यूएई में खेला जाएगा। इस बीच यूएई पहुंचे खिलाड़ी क्वारंटाइन में सोशल मीडिया, वर्कआउट के जरिये खुद को बिजी रखे हुए हैं। खिलाड़ी अपने होटल के कमरों में ही वर्कआउट कर रहे हैं और


सोशल मीडिया के जरिये इन वीडियोज को फैन्स के साथ शेयर कर रहे हैं।  CPL खेलने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बने 48 साल के प्रवीण ताम्बे इस बीच मुंबई इंडियंस से जुड़े जहीर खान ने हाल ही में टि्वटर


पर फैन्स के साथ एक सवाल-जवाब का सेशन रखा। इस दौरान जब एक फैन ने उनसे पूछा कि कप्तान के तौर पर आप रोहित शर्मा में सबसे अच्छी क्वॉलिटी क्या देखते हैं? इस पर जहीर खान ने कहा, ''कप्तान


के रूप में रोहित का सर्वश्रेष्ठ गुण.... लिस्ट काफी लंबी है। लेकिन मेरे लिए उनके आसपास का माहौल काफी रिलेक्स रहता है। मतलब वह खुद भी शांत रहते हैं। ऐसे में उनके आसपास रहने वाले खिलाड़ी खुद


को रिलेक्स महसूस करते हैं।'' — Mumbai Indians (@mipaltan) August 25, 2020 बता दें कि रोहित शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के सबसे सफल कप्तान हैं। रोहित शर्मा 2013 आईपीएल सीजन


के बीच में मुंबई इंडियंस के कप्तान बने थे। कप्तान बनने के बाद उन्होंने अबतक टीम को चार आईपीएल खिताब जितवाए हैं। उनकी कप्तानी में मुंबई ने पहला आईपीएल खिताब 2013 में जीता था। इसके बाद 2015,


2017 और 2019 में मुंबई इंडियंस चैंपियन बनी थी।  इसके अलावा भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी करते हुए भी उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है। जब भी विराट कोहली चोटिल या रेस्ट पर होते हैं तो भारतीय टीम की


कमान रोहित शर्मा को सौंपी जाती है। रोहित शर्मा ने टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए 2018 में निदहास ट्रॉफी और एशिया कप जीते हैं। रोहित ने अबतक 10 वनडे और 20 टी-20 इंटरनैशनल मैचों में भारत के


लिए कप्तान की भूमिका निभाई है। इनमें से वनडे में 8 और टी-20 में 16 बार टीम ने जीत हासिल की है।