Play all audios:
बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन ने हाल में एक ब्लॉग लिखा है जिसमें उन्होंने बताया है कि उनका शरीर आराम मांग रहा है। अब 83 की उम्र ने उनका शरीर पहले जैसी ऊर्जा के साथ काम नहीं कर पा रहा है। इस
पोस्ट के बाद एक्टर के फैंस परेशान हो गए हैं। Usha Shrivas लाइव हिन्दुस्तानSun, 1 June 2025 04:53 PM Share Follow Us on __ हिंदी फिल्मों के महानायक एक्टर अमिताभ बच्चन 83 साल की उम्र में भी
पूरी शिद्दत से काम करते हैं। अपने टीवी शो ‘ कौन बनेगा करोड़पति’, विज्ञापनों और फिल्मों की शूटिंग के अलावा एक्टर के पास कई इवेंट्स हैं जिनमें वो शामिल होते हैं। इस उम्र में उनकी मेहनत
प्रेरणादायक है। लेकिन अब एक्टर के हाल के ब्लॉग में एक्टर ने कुछ ऐसा लिख दिया है जिसे पढ़ने के बाद उनके फैंस एक्टर की तबीयत को लेकर चिंता में पड़ गए हैं। अमिताभ बच्चन ने लिखा है कि अब उनका शरीर
आराम मांग रहा है। अमिताभ का शरीर अब आराम मांग रहा है अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा, "कभी-कभी, शरीर आपके स्वभाव पर हावी हो जाता है और एक आदेश देता है- आराम करो। इसलिए मैंने हार
मान ली और वही किया जो शरीर चाहता था। और फिर इसने, शरीर ने, मुझे बताया कि सबसे ऊपर कौन है-शरीर !!" तेज-रफ्तार दुनिया से तालमेल उन्होंने आगे बताया कि आज की तेज-रफ्तार दुनिया में वह खुद को
थोड़ा अलग-थलग महसूस करते हैं। उन्होंने आगे लिखा, "83 साल की उम्र में, मेरे पास बहस करने के लिए बहुत कुछ है, लेकिन मंच को अभिव्यक्ति और समझ की एक निश्चित गंभीरता की आवश्यकता है, जो कि
आज की दुनिया में घटती हुई घटना है।" तबीयत को लेकर परेशान हुए फैंस अमिताभ के इस ब्लॉग के बाद उनके फैंस एक्टर की तबीयत को लेकर परेशान हैं। एक्टर इस उम्र में भी काम कर रहे हैं जिससे उनका
शरीर ज्यादा थक रहा है। लेकिन इसके बावजूद एक्टर हर रविवार को अपने फैंस से मिलने घर के बाहर आते हैं। कभी कुछ कुछ देकर फैंस का शुक्रियादा करते हैं। अमिताभ करीब पिछले 50 सालों से लगातार ऑडियंस
को एंटरटेन करते आ रहे हैं। उन्हें हर उम्र के लोगों ने पसंद किया है। ऐसे में एक्टर की तबीयत को लेकर फैंस का परेशान होना स्वाभाविक है।