Play all audios:
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान दूसरी बार मां बनने वाली हैं। वह जल्द ही दूसरे बेबी को जन्म देंगी। इस समय करीना कपूर प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं। इनके बेटे तैमूर तीन साल के हैं और
इंटरनेस... Khushboo Vishnoi हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीTue, 15 Dec 2020 05:57 PM Share Follow Us on __ बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान दूसरी बार मां बनने वाली हैं। वह जल्द ही दूसरे बेबी को
जन्म देंगी। इस समय करीना कपूर प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं। इनके बेटे तैमूर तीन साल के हैं और इंटरनेस सेंसेशन बन चुके हैं। कई बार करीना कपूर खान को बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए मुंबई में
स्पॉट किया जा चुका है। हाल ही में सैफ अली खान बेटे तैमूर संग सैर के लिए घर के बाहर स्पॉट किए गए। इस दौरान तैमूर ने स्पाइडरमैन टी शर्ट पहनी हुई थी, जिसमें वह बेहद क्यूट नजर आ रहे थे। वहीं,
करीना कपूर खान अपने टॉक शो के लिए ऑरेंज ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं। कुछ समय पहले ही करीना ने एक फोटो शेयर की थी, जिसमें सैफ अपने दोनों बेटों के साथ नजर आ रहे थे। तैमूर और
इब्राहिम संग सैफ की फोटो शेयर करते हुए करीना ने तीनों को फेवरेट ब्वॉज बताया था। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सैफ ने अपने दोनों बेटों के करियर को लेकर बात की थी। उन्होंने कहा, 'मेरी
मां 16 साल की उम्र से ही फिल्में करने लगी थीं। उन्होंने सत्याजीत रे के साथ खूब काम किया है और तीन-चार फिल्में उनके साथ की हैं। मेरी बहन भी फिल्में कर चुकी है, मेरी पत्नी, मेरी एक्स वाइव भी।
हम सभी फिल्मों में काम कर चुके हैं। मेरी बेटी, मेरा बड़ा बेटा भी एक्टर बनना चाहता है और मुझे लगता है कि तैमूर भी आगे जाकर पक्का एक्टर ही बनेगा। वह अभी से लोगों का एंटरटेनमेंट कर रहे
हैं।'