Play all audios:
सरोज खान ने अपने चार दशक लंबे सिने करियर के दौरान बॉलीवुड के सभी नामचीन सितारों को कोरियोग्राफ किया है। सरोज खान ने एक बार शाहरुख खान को थप्पड़ मार दिया था। शाहरुख खान ने इस बात का खुलासा
अपने एक... Sushmeeta Semwal एजेंसी, मुंबईFri, 3 July 2020 05:45 PM Share Follow Us on __ सरोज खान ने अपने चार दशक लंबे सिने करियर के दौरान बॉलीवुड के सभी नामचीन सितारों को कोरियोग्राफ किया
है। सरोज खान ने एक बार शाहरुख खान को थप्पड़ मार दिया था। शाहरुख खान ने इस बात का खुलासा अपने एक इंटरव्यू में किया था। हालांकि, मास्टर जी (सरोज खान ) ने शाहरुख को प्यार से मारा था और उन्हें
सलाह भी दी थी। शाहरुख खान ने बताया था, 'मैं अपने शुरुआती दिनों में मास्टर जी के साथ काम कर रहा था और मैं उस समय करीब तीन शिफ्ट में काम किया करता था। एक बार मैंने उनसे कह दिया कि मैं सभी
काम से थक चुका हूं। इसके जवाब में सरोज जी ने मेरे गाल पर प्यार से थप्पड़ मारा और कहा कि मुझे कभी ऐसा नहीं कहना चाहिए कि मेरे पास बहुत सारे काम है।' बता दें कि सरोज खान को सांस लेन में
शिकायत के बाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां शुक्रवार देर रात 1.52 बजे कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनकी मौत हो गई। सरोज को शुक्रवार सुबह मलाड के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया
गया। सरोज को अंतिम विदाई देने के लिए उनके परिवारवाले और कुछ रिश्तेदार ही मौजूद थे। वर्क फ्रंट की बात करें तो साल 2019 में सरोज ने 'कलंक' और 'मणिकर्णिकाः द क्वीन ऑफ झांसी'
में एक-एक गाने को कोरियॉग्राफ किया था। 'कलंक' में उन्होंने 'तबाह हो गए' गाने को कोरियोग्राफ किया था।