Play all audios:
टीवी एक्टर नकुल मेहता ने तस्वीरें पोस्ट कर जानकारी दी है कि वो दोबारा से पिता बनने वाले हैं हैं। एक्टर की पत्नी ने बेबी बंप के साथ तस्वीरें शेयर कर नए मेहमान के आने की खबर दी है। फिल्म
एक्टर्स ने नकुल को बधाई दी है। Usha Shrivas लाइव हिन्दुस्तानSun, 1 June 2025 02:33 PM Share Follow Us on __ टीवी एक्टर नकुल मेहता और उनकी पत्नी जानकी ने अपने फैंस के साथ आज खुशखबरी शेयर की
है। एक्टर ने कुछ तस्वीरें के जरिए बताया कि वो फिर से पिता बनने वाले हैं। इन तस्वीरों में पत्नी अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई। साथ ही उनका बेटा भी था जो बड़ा भाई बनने के लिए उत्साहित है।
नकुल और जानकी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। ऐसे में उन्होंने अपने फैंस को इस नए सफर की जानकरी दी है। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं। पिता बनने वाले हैं नकुल मेहता
नकुल मेहता ने पत्नी जानकी के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'हमारे साथ ये लड़का भी जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार है। हम लोग दुआएं स्वीकार कर रहे हैं फिर से।" सेलेब्स ने दी बधाई
नकुल के इस पोस्ट पर एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने कमेंट करते हुए लिखा 'शानदार, प्यार प्यार और प्यार', एक्ट्रेस अदिति शर्मा, ताहिरा कश्यप, ऋचा चड्ढा, आयुष्मान खुराना समेत एंटरटेनमेंट
इंडस्ट्री से उन्हें बधाई मिल रही हैं। बता दें, नकुल और जानकी का प्यार स्कूल के दिनों का है। दोनों ने कई सालों एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2012 में शादी कर ली थी। शादी के करीब 9 साल बाद
साल 2021 में बेटे सूफी को जन्म दिया और अब एक बार फिर से पेरेंट्स बनने की तैयारी है। नकुल के काम की बात करें तो एक्टर को टीवी सीरियल ‘प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा’,
‘इश्कबाज’सेलेब्स जैसे पॉपुलर शोज में देखा गया था। इसके अलावा एक्टर ने बड़े अच्छे लगते हैं के दूसरे सीजन में दिशा परमार के साथ देखा गया था। हालांकि, ये शो खास पसंद नहीं किया गया।