Play all audios:
पाकिस्तानी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सना को उनके बर्थडे के दूसरे दिन गोली मार दी गई। वह महज 17 साल की थीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कई लोगों को लग रहा है कि उनके किसी करीबी ने वीडियो
बनाने से नाराज होकर ऐसा किया है। Kajal Sharma लाइव हिन्दुस्तानTue, 3 June 2025 11:43 AM Share Follow Us on __ पाकिस्तान में 17 साल की टिक-टॉकर सना यूसफ के घर में घुसकर हत्या कर दी गई। सना
इस्लामाबाद में रहती थीं। बताया जा रहा है कि सना उस वक्त घर पर थीं। दो अनजान लोग आए और उन्हें पास से गोली मारकर भाग गए। सना को दो गोलियां लगी थीं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सोशल मीडिया पर
सना से जुड़े कई पोस्ट वायरल हैं। पाकिस्तान के लोग अपने देश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं कई तरह की अफवाहें भी हैं। कुछ का कहना है कि सना के किसी कजन ने प्रपोजल ठुकराने से
नाराजगी पर ऐसा किया। वहीं कुछ लिख रहे हैं कि सना के टिकटॉकर बनने से नाराज पिता और भाई ने ही उनकी हत्या कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बर्थडे के दूसरे दिन हत्या सना यूसफ की हत्या के
बाद उनके फॉलोअर्स में काफी रोष है। हत्या के एक दिन पहले ही सना ने अपना बर्थडे मनाया था। उनके इंस्टाग्राम पर सेलिब्रेशन का पोस्ट भी है। इस पर कई तरह के कमेंट्स दिख रहे हैं। कोई लिख रहा है कि
सना के घर पर आए गेस्ट ने उन्हें गोली मारी। कुछ उनके पिता और करीबियों पर आरोप लगा रहे हैं। ऑनर किलिंग के ऐंगल से जांच वहीं पुलिस के सूत्रों का कहना है कि सना के घर पर आए मेहमान का नाम आ रहा
है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है कि उनके परिवार का भी कोई इसमें शामिल था या नहीं। पुलिस 'ऑनर किलिंग' के ऐंगल से भी जांच कर रही है। सना के परिवार की तरफ से अब तक कोई बयान सामने
नहीं आया है। सना जाने-माने सोशल एक्टिविस्ट की बेटी थीं। वह टिकटॉक और इंस्टाग्राम्स पर रील्स के माध्यम से महिला अधिकारों की भी बात करती थीं।