Play all audios:
ओप्पो पैड SE जल्द भारत में एंट्री कर सकता है। यह पैड BIS पर लिस्ट हो गया है। इस लिस्टिंग से माना जा रहा है कि पैड जल्द भारत में लॉन्च हो सकता है। यह पैड 11 इंच के डिस्प्ले और 9340MAH की
बैटरी जैसे धांसू फीचर्स से लैस है। Kumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तानSat, 31 May 2025 03:33 PM Share Follow Us on ओप्पो ने इसी महीने चीन में अपने नए पैड- Oppo Pad SE को लॉन्च किया है।
इंडियन यूजर्स को भी इस पैड का बेसब्री से इंतजार है। अगर आप भी ओप्पो के इस पैड के भारत में लॉन्च होने का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। कंपनी का यह पैड जल्द भारत में एंट्री
कर सकता है। टिपस्टर सुधांशु के अनुसार ओप्पो पैड SE BIS यानी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड पर लिस्ट हो गया है। __ टिपस्टर ने X पोस्ट में बताया कि पैड भारत में LPDDR4x रैम और UFS 2.2 स्टोरेज के
साथ आएगा। इसमें कंपनी 1920 x 1200 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 11 इंच का LCD पैनल देने वाली है। पैड का डिस्प्ले 90Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इसके फ्रंट और बैक में 5 मेगापिक्सल का कैमरा
मिलेगा। पैड की बैटरी 9340mAh की होगी, जो 33 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। Loading Suggestions... Loading Suggestions... Loading Suggestions... चीन में इन फीचर्स के साथ हुआ था लॉन्च
ओप्पो पैड SE के चाइना वेरिएंट की बात करें, तो इसमें कंपनी 1920 x 1200 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 11 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दे रही है। फोन में ऑफर किया जा रहा यह डिस्प्ले 90Hz के रिफ्रेश रेट
को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले का पीक ब्राइटनेस लेवल 500 निट्स का है। यह पैड दो वेरिएंट 6जीबी + 128जीबी और 8जीबी + 256जीबी में आता है। प्रोसेसर के तौर पर पैड में हीलियो G100 दिया गया है। ये भी
पढ़ें:बड़ी खुशखबरी! स्मार्टफोन, टीवी और पैड पर 10 हजार रुपये तक का डिस्काउंट फोटोग्राफी के लिए कंपनी इस पैड में 5 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दे रही है। वहीं, सेल्फी के लिए भी इसमें 5
मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पैड की बैटरी 9340mAh की है। यह बैटरी 33 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ओएस की बात करें, तो पैड ऐंड्रॉयड 15 पर बेस्ड ColorOS 15.0.1 पर काम
करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 802.11 ac (2.4GHz + 5GHz), ब्लूटूथ 5.4 और यूएसबी टाइप-C पोर्ट जैसे ऑप्शन दिए गए हैं। चीन में यह पैड दो कलर ऑप्शन- स्टारलाइट सिल्वर और नाइट ब्लू में
आता है। Loading Suggestions...